आलू करी – Aloo Curry

आलू सर्वाधिक सुविधाजनक सब्जी है. 2-3 किग्रा. आलू एक साथ ला कर रखा जा सकता है. , आलू जल्दी खराब भी नहीं होता, जब चाहो जब बनाओ.
आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है. आलू की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती हैं, उनमें से एक तरीका यह भी है. आइये आज शाम के खाने में आलू करी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo curry
- आलू - 300 ग्राम (5-6)
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- टमाटर - 200 ग्राम(3-4)
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Aloo Curry
आलुओं को छील कर धो लीजिये, एक आलू के चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
बेसन को छोटी कढ़ाई में आधा टेबल स्पून तेल डाल कर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस लीजिये.
कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलाइये, और टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे.
इस मसाले में कटे हुये आलू, भुना हुआ बेसन और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब सब्जी में एक गिलास (300 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कुकर को बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को 2 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद ढक्कन खोलिये, और सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. लीजिये आपकी आलू करी तैयार है.
आलू करी सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये (सब्जी को सजाने के लिये, आप आधा टेबिल स्पून तेल डाल कर, गरम करिये, थोड़ा सा जीरा, 2 पिंच लाल मिर्च डाल दीजिये, इस तड़्के को सब्जी के ऊपर डालिये सब्जी देखने में बहुत सुन्दर लगती है). गरमा गरम आलू करी परांठे, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
प्याज वाली सब्जी खाने के लिये, जीरा डालने के बाद, एक प्याज कतर कर तेल में डालिये, हल्का ब्राउन होने तक भूनिये, इसके बाद उपरोकत विधि से सब्जी बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 21:
i made this recepie it was good and at last mene red mirch aur kasoori methi ka chonk lagaya desi ghee mein isse uska jayeka aur bhi badh gaya
Thankyou Nisha Ji.
aap please mujhe palak kofta kaisa banta hai uski receipe btaye.
निशा: अर्चना मुझे बचपन से ही खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, पहले अपनी मां के साथ हर रोज बनाने का मौका मैं नहीं छोड़ती थी और नई नई चीजें बनाना मुझे बहुत अच्छा लगता था, मैगजीन, बुक या किसी से पूंछकर, अभी सीखने के लिये सबसे अच्छा नेट है.