भरवां तोरई - Stuffed Torai Recipe - Bharwan Turai recipe

तोरई (toorai) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते. बच्चे तो बिलकुल नहीं. परन्तु भरवां तोरई (stuffed zucchini ) बड़ी स्वादिष्ट बनती हैं. चलिये आज हम भंरवा तोरई (stuffed Toorai) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Torai Recipe

  • तोरई ——– 500 ग्राम ( छोटी छोटी ताजी तोरई )
  • तेल ——- 2 टेबिल स्पून
  • हींग ——- एक चुटकी
  • सोंफ पाउडर —— 2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर —— 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक —— स्वादानुसार ( 3/4 चम्मच )

विधि - Hpw to make Stuffed Torai Recipe

तोरइयों को अच्छी तरह धो लें. अब इनको छील लीजिये और दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिये. छीलने के बाद तोरइयों को इस तरह काट लीजिये कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें. ( चित्र में देख सकेंगे ).

हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लें. कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जायें. मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाय.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हीग डाल दें. अब मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकालें. ढक्कन खोले, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें. 2 मिनिट और ढककर पकालें. अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गयीं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें. पकी हुई तोरई बाउल में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें. 1-2 मिनिट तक पलट कर पकायें और बाउल में निकाल लें.

भरवां तोरई तैयार है. अब आप भरवां तोरई (stuffed Torai) परांठे, नान और चपाती किसी के साथ खाइये.

  • 6 लोगों के लिये.
  • समय:  आधा घंटा
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • shilpa on 21 August, 2008 12:44:56 PM
    i think this is a very nice recipe. shall try it out today
    Reply
  • Lekha on 07 May, 2009 10:19:55 AM
    Wowie!! That is what I was looking fo.My Dad makes it in Typical U.P. way. It is bit heaty as he adds musturd powder to it.He also adds a little Aniseed powder to reduce its heat.Its yummy.
    Reply
  • chitra gupta on 17 July, 2009 07:44:33 AM
    bahut achi dish hai..
    Reply
  • Subhakatiyar on 21 October, 2009 07:48:36 AM
    aap ka to koi jawaab hi nahi bahut achchha
    Reply
  • archna on 12 June, 2010 02:20:48 AM
    app apne dishes mai pyaz kyu nhi dalte ?
    Reply
  • babita on 25 June, 2010 08:23:39 AM
    kya masala fry karte waqt nikal nahi jayega? should we tie it with thread, and can we fry this with so little oil?
    निशा: बबिता, आप इस सब्जी को चिमटे की सहायता से सावधानी पूर्वक पलट देंगी तो मसाला नहीं निकलता. धागे से बांधने की आवश्यकता नहीं है.
    Reply
  • Rays Mishra on 19 May, 2011 04:22:56 AM
    Appne to muzhe meri maa ki yaad dila di i m newly married so i dnt hav ny huge idea about cooking bt really I cried a lot after reading this recipe n mam really very delicious..........can u tell if ill add onion I mean pissa hua piyaj so kya meri sabji mey kuch gadbaad hojaye gi n plzzz let me knw the puran puri recipe ...............Thanks n regards Rays Mishra

    निशा:
    रेज, आपको ओनियन पसन्द है आप डाल सकते हैं, प्याज को पीस कर तेल में भून कर मसाले में मिला कर भरें कुछ गड़बड़ नहीं होगी, आपको प्याज का स्वाद तोरई में खाने को मिल जायेगा.
    Reply
  • Neelam Raghav on 26 June, 2011 15:06:45 PM
    bharwan tarai mein masala bhun kar bhar sakte hein ya nahi
    Reply
  • Neelam Raghav on 26 June, 2011 15:17:43 PM
    bharwan tarai mein masala bhun kar bhar sakte hein ya nahi
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad