Stuffed Shimla Mirch भरवां शिमला मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे. आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Shimla Mirch
चार लोंगों के लिये
- शिमला मिर्च ———- 5-6
- आलू ———- 300 ग्राम या 5-6
- तेल ———- 4 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1-2 पिन्च
- जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक ——– स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Shimla Mirch
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें.
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है.
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( 3 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब शिमला मिर्च (Stuffed Capsicum) तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 31:
U have wonderful recipes . I have been looking for a site for north indain food .. and urs is perfect .
Thanx
Regards
Honey
kya aap bata saktin hein ke hum bharwan shimla mirch oven mein kaise bana sakte hein
निशा: कीर्ति जी, भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिये मिर्च भरने तक सारा तरीका तो ये ही है, सेकने के लिये भरी हुई शिमला मिर्च ट्रे में लगाइये. थोड़ा थोड़ा तेल मिर्च के Šৠपर डाल कर उनको चिकना कीजिये, ओवन को गरम कीजिये, मिर्च सिकने के लिये ओवन में रख दीजिये. ओवन के तापमान को पहले कम तथा बाद अधिक करते हुये शिमला मिर्च पलट पलट कर सेकिये. अपने अनुभव अवश्य भेजिये कि ओवन का तापमान कितना और समय कितना लगा.
would u plz send me some non-veg reciepies.
I am cooking it first time...Thanks alot seems great
I found your blog very helpful to me.
thanks for all these nice recipe posts.
Looking forward for more...
Regards,
Manisha
like ur site alot.In this stuffed capsicum recipe if u take half paneer and half boiled potatoes then taste is trupled and dont add turmeric powder and add a lot of fresh chopped coriander also.
tc
m to aapse bahut kuchh sikh gyi hu,
aap isi tarah btati raho or hm bnate rahenge,
thank you
निशा: इशिका, आप मसाले अपने हिसाब से जो भी पसन्द करें वो डाल सकती हैं.
very nice & easy recipe
thanks........
निशा: जेवी, आप शिमला मिर्च ओवन में भी बना सकते हैं.
recipe si nice and helpful
thanx dear
Thanks for your recipes,Today i was looking for amla candy recipe and i got your site its realy very good,now it almost 3 hours i am surfing only your site all recipes are very good.
निशा: मेहा धन्यवाद.