भरवां परवल (Stuffed Parwal Recipe)

Stuffed Parwal Recipe

भरवां सब्ज़ी साधारण तरीके से बनी सब्जियों से अधिक पसन्द की जाती हैं आईये आज हम भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) बनाये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Parwal Recipe

  • परवल - 300 ग्राम ( 10 - 12)
  • तेल    -   2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा    -  आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च  -  2-3 ( बारीक कटी हुई )
  • हल्दी पाउडर   -  आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर   -   एक छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 2 पाउडर
  • लाल मिर्च    -   एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर  - आधा  छोटी चम्मच
  • गरम मसाला   -  एक चौथाई छोटी च
  • हरा धनियां  -   1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक  -   स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )

विधि - How to make Stuffed Parwal Recipe

parwal_stuffed_661982992.jpgपरवल को छील लें और दोनों तरफ के डंठल काट लें.  छिले हुये परवलों को लम्बाई में एक तरफ से काटें और दूसरी तरफ जुड़ा रहने दें. चाकू की सहायता से  परवल के अन्दर से गूदा निकाल कर प्लेट में रख लें और परवल दूसरी प्लेट में रख लें.

एक कढ़ाई में आधा टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें.  हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और इसके बाद परवल का गूदा डाल कर 2 मिनिट तक भूनें, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह मिला कर 3-4 मिनिट तक भून लें. गैस बन्द कर दें. यह परवल के अन्दर भरने के लिये मसाला तैयार है.

मसाले के ठंडा होने के बाद उसमें हरा धनियां मिला लें.  अब एक परवल उठायें, उसे खोले और उसमें अच्छी तरह दबा कर मसाला भर दें इसे प्लेट में रख लें, अब दूसरा, सारे परवल मसाला भर कर तैयार कर लीजिये. सारे परवल भरकर तैयार हैं.

भरे हुये परवल पकाने के लिये. कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. ( गैस धीमी कर दें ) गरम तेल में परवल अच्छी तरह से लगा दे, और ढककर 5-6 मिनिट के लिये पकने दें.

अब कढ़ाई का ढक्कन खोलें और परवलों को चिमटे की सहायता से पलट कर दुबारा 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दें.  कढ़ाई का ढक्कन खोल कर देंखें यदि बीच से जो परवल पक गये हैं वे प्लेट में निकाल कर रखें, और किनारे वाले परवल बीच में कर दें.  ये परवल 2-3 मिनिट में पक जायेंगे अब उन्हैं भी प्लेट में निकाल लें.

आपकी भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) तैयार है.  सब्जी के उपर हरा धनियां डाल कर सजायें, और परांठे, चपाती या नान के साथ परोंसे और खाइये.

समय:  40 मिनिट
चार लोगों के लिये

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 12:

  • Sudha on 16 October, 2007 01:46:08 AM
    I like this recipe and your website both. Thanks
    Reply
  • Dr N Das on 22 February, 2008 11:47:16 AM
    http://groups.yahoo.com/group/SriSriThakur_Anukulchandra_Delhi_eForum/

    Pl join the group:Das
    Reply
  • Shona gupta on 30 July, 2009 09:58:10 AM
    thanks ye recipe mast thi mene ise try kiya or sabhi ko mazzzzzzzaaaaa agaya khane me.......
    Reply
  • Anuradha on 22 August, 2009 06:29:34 AM
    Excellent recipe, Nisha. Thanks very much.

    Do you have a recipe for the Bengali Mishti Doi? I've tried making it at home many times without much success.
    Reply
  • Shuchi on 27 June, 2010 16:10:21 PM
    very good recipe.....easy and good recipe...khaa kar maaza aa gaya tha ,Thx
    Reply
  • Shiv Kumar on 11 August, 2010 12:20:27 PM
    203.90.105.98 GNOIDA - mnt-by: MAINT-IN-HCL
    Reply
  • on 18 August, 2010 18:07:24 PM
    awesome recepie'
    thnk u
    Reply
  • anu on 07 April, 2011 17:31:51 PM
    Really tasty and good-looking treatment to boring parwals....kudoos!
    Reply
  • priyanka on 02 August, 2011 11:41:25 AM
    hello nisha ji apki video pta nhi chal hi nhi rhi hai........

    निशा: प्रियंका, वीडियो यूट्यूब पर होस्ट हैं. हो सकता है उस समय यूट्यूब पर कुछ दिक्कत हो, अभी तो यह बहुत सही चल रहे हैं.
    Reply
  • nidhi bansal on 28 August, 2011 20:49:52 PM
    hi nisha ji,
    i m highly impresed from your recipies. aap ki stuffed purwal ki recipie acchi lagi. please tell me how to use garlic and onion in this recipie and how could we cook it in microvave. thanks

    निशा: निधि, परवल के लिये मसाला भूनते समय, प्याज को को पहले भून लेंगे इसके बाद सारे मसाले डाल कर भून लेंगे.
    Reply
  • Jiya on 18 October, 2011 16:59:57 PM
    nisha di mujhe plz sukhe parwak ki recipi bataiye.. sirf parwal ki sabzi bina aaloo k kaise bna skte h?? plz m waiting 4 ur reply.

    निशा:
    जिया मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
    Reply
  • adarsh katiyar on 12 December, 2011 22:55:59 PM
    i do not like it
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad