बेसन की भरवां मिर्च (Stuffed Mirch)

क्या आपका कभी कभी तीखा खाने का मन करता है? भरवां मिर्ची का साथ आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. आईये आज हम बेसन की भरवां मिर्च बनायें. बेसन की भरवां मिर्च, एक हफ्ते तक, फ्रिज में रख कर खाई जा सकती हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Mirch
- मिर्च ---------- 125 ग्राम
- बेसन ---------- 1 टेबिल स्पून
- तेल ---------- 2 टेबिल स्पून
- हींग ---------- 2 पिंच
- जीरा ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर --------- 2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
विधि - How to make Stuffed Mirch
मिर्चों को धो कर डंठल तोड़ लें. मिर्च को लम्बाई में एक साइड से काट लें और दूसरी ओर जुड़ी रहें.
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करें. हींग, जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर और बेसन डाल कर धीमी गैस पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें. अब धनियां पाउडर डालकर 2 मिनिट तक मसाले को भूनें. गैस बन्द करदें, मसाले में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलायें. मिर्च में भरने के लिये मसाला तैयार है.

कटी हुई मिर्चों में मसाला भर लें.
कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाल कर गरम करें. मसाले भरी मिर्चें तेल में लगा कर रखें और ढक दें. 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकायें. ढक्कन खोलें, बीच में रखी हुई मिर्चें जल्दी सिक जाती हैं. उन्है चिमटे की सहायता से पलट कर सेकें, और निकाल कर प्लेट में रख लें. बची हुई मिर्चों को बीच में कर दें, अलट पलट कर सेकें और प्लेट में निकाल कर रख लें ( मिर्चों को भूरी होने तक सेंके ). लीजिये आपकी बेसन की भरवां मिर्च तैयार हैं. अब आप गरम गरम खाने के साथ तीखी मसाले दार मिर्च सभी को खिलाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
regards
I try it and it is very testy
thanks
I love all your recipies
निशा: मिर्च को ज्यादा मत पकाइये.
aur agar mai jyada der tak pakati hu toh woh jal jaati hai.Plz help
निशा: प्रियंका, बेसन को धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और मसाले भर कर धीमी आग पर ही पकाइये, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छी बेसन की भरवां मिर्च बना सकेंगी.
निशा: आप कौन सी मिर्च बना रही हैं?
निशा: पारुल, जी हां आप बेसन के गांठिये को बारीक करके मसाले में मिलाकर डाल सकती है, अच्छा स्वाद आयेगा.