भरवां करेले - Bharwan Karela karela Recipe - Stuffed karela Recipe

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed karela recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Karela
- करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
- तेल ——– 4 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1 पिन्च
- जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Bharwan Karela Recipe
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. . छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें छिले हुये करेले दुबारा धो लें (आजकल ज्यादा कड़्बी जाति के करेले नहीं आते लेकिन अगर आप करेले की कड़्बाहत बिलकुल पसन्द नही करते है तब आप इनमें करीब 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले के अन्दर बाहर दोनों ओर लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये.). सारे करेले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये (मसाला इस तरह से भरिये कि सारे करेले में समान रूप से भर जाये).
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये, ढक्कन खोलिये और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें, सिके हुये करेले साइड कर दीजिये और कम सिके करेले बीच में कर दीजिये. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं.
करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.
भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Stuffed Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.
आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये, सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 52:
निशा: श्रीलक्ष्मी, करेले के बीज और गूदा निकाल कर मसले के साथ भून कर बापस करेले में भर दीजिये.
i just want to know, do we have to half boil(or boil)the karela before puuting the stuff into it, bcoz I made it exactly u said so, but kerlas are still tight.not soft as asoft my mom used to make.
plz tell
Nidhi
निशा: निधि, करेले बिना उबाले बहुत अच्छे बनते हैं लेकिन अगर आप उबाल कर बनाना चाहती है तो हाफ बोइल ही कीजिये.
pls tell me
This website has become my favourite for recipes. Yours are truly uncomplicated, simple and wonderfully tasting preparations.
Thanks and regards
I would like to request you to copy the same in English versiin as most of the recipes in Hindi are not available in English.
निशा: तनु, करेले चिमटे पकड़ कर पलटिये, नहीं फटते.
i suggest one small variation. boil the empty shelled karela in 250 gms of curd on low fire and add organically produced jaggery in the same leftover wated with badi saunf and follow the balance recipe and see the magic of original awadh style of stuffed karela and say cheers.
mereko karele bahut hi pasand he or aese
karele ki bahtri aetom or recip bana kar bhejte rehena.
THANKS,
TILOTTAMA DANDSENA
kptilu@gmail.com
08658566113
निशा: निति, करेले से मसाला बाहर न निकले, सफेद धागे को करेले पर लपेट कर बनाते हैं, लेकिन धागा लपेट कर करेले बनाना, मुझे पसन्द न होने के कारण, चिमटे से सावधानी से पलटते हुये बनाती हूँ, आप चाहें तो करेले को धागे से लपेट सकती हैं.
निशा: रेखा, धन्यवाद.
Vikram
Bareilly (UP)
निशा: पारुल, अवश्य.
निशा: पारुल, हम बनायेगे.
Me $ My Femily Like Also.
kya karele ka masala bina fry kiye kaccha daal sakte hai???????????????
please tell me as soon as possible.
निशा: अंजली, मसाले में छीलन है, उसे भून लीजिये, भूनने से अच्छा स्वाद आता है.
many thanks
Is there any way to reduce the oil content though?
निशा: वसुन्दरा, तेल कम ले सकते हैं, करेले को धीमी आग पर ढककर थोड़े नरम करलें, खोले और आग तेज करके कुरकुरे कर लें.