Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe
विधि - How to make Stuffed Bhindi
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- तेल - 3 टेबिल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Stuffed Bhindi
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 55:
adrak kahan use karna hai???
i want to know more ice-cream recepie specially fruit ice-cream.
Thanks
निशा: रंजना, माइक्रोवेव में केक माइक्रोवेव प्रूफ कांच के बर्तन प्रयोग में लाये जाते हैं, केक का मिश्रण आप इसी तरह तैयार कर लीजिये लेकिन माइक्रोवेव में केक 7-8 मिनिट में बन कर तैयार हो जाता है.
This is my first time that I have seen a site where recipe information is given in a very simple way that anybody can prepare at home and enjoy it with family members.
All the best and keep it up.
Best Regards.
TRS
faithful
BHUMI
are very nice & i like its.
thanks nisha ji............
निशा: नीलू, बिलकुल नहीं.
निशा: खूशबू,भिन्डी को ओंकरा भी कहा जाता है.
निशा: दीपशिखा, किसी चीज को जलने से बचाने के लिये, आग धीमी रखिये और समय समय पर चमचे से चलाते रहिये.
निशा: दीप्ति, धन्यवाद.
निशा: झलक, भिन्डी अच्छी बनेंगी आप बनाइये और बताइये कि कैसी बनी.
निशा: माया, मैं इन्हें बनाने की अवश्य कोशिश करूंगी
Thanq so much,... bahut tasty bhindi banti hai aise. Bas 1 sawal hai ki besan ko bhoon kar kyun daala hai?
निशा: स्नेहा, बेसन को हल्का सा भून कर डालने से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.
Thank u so much mam.