भरवां टमाटर – Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneer Tomato Recipe

Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar

भरवां सब्जियों का स्वाद कुछ तो कुछ अलग ही होता हैं. जब कभी भी आपका किसी भरवां विशेष बनाने के लिये मन करे तो भरवां टमाटर बनाकर देखिये. ये बड़े स्वादिष्ट बनते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for stuffed Tomato

  • टमाटर - 8 -10(मीडियम आकार के)
  • पनीर - 100 ग्राम
  • आलू - 2 उबले हुये (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • काजू - 10 -12 (एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किसमिस - 15 - 20 (डंठल तोड़कर, धो लीजिये)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Stuffed Tomato Recipe

Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneer
टमाटर को धोइये और ऊपर की तरफ से चाकू से चार कट लगाते हुये एक कैप की तरह उसे हटा लीजिये, इस कैप को प्लेट में रखिये, टमाटर के अन्दर से चाकू की सहायता से पल्प निकाल दीजिये, पल्प निकले हुये टमाटर को उसकी कैप के साथ रख दीजिये.  सारे टमाटर इसी तरह से पल्प निकाल कर उनकी कैप के साथ रख दीजिये. टमाटर के पल्प को एक प्लेट में ही रहने दीजिये.

यदि आप आलू का प्रयोग कर रहे हैं,तब आलू उबाल लीजिये, छीलिये और मैस कर लीजिये, पनीर कद्दूकस कर लीजिये, नमक,  लाल मिर्च,  गरम मसाला और एक टेबल स्पून हरा धनियां मिला दीजिये. काजू और किसमिस भी मिला दीजिये.
कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा डाल कर ब्राउन कीजिये, हरी मिर्च, अदरक और वो पल्प भी डाल दीजिये, पल्प गाढ़ा होने पर, पनीर आलू और मसाले जो अभी मिलायें हैं, इसमें डाल कर मिला लीजिये. टमाटर में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

खोखले किये गये टमाटर में पिठ्ठी भर दीजिये और उसी टमाटर की कैप से बन्द करके प्लेट में लगा कर रख दीजिये. ये टमाटर आप निम्न तरीकों से पका सकते हैं.

भारी तले वाली कढ़ाई में

भारी तले वाली कढ़ाई में टमाटर लगाकर, टमाटर के ऊपर, एक चौथाई चम्मच से कम नमक(थोड़ा सा नमक) और एक टेबिल स्पून तेल टमाटरों के ऊपर डाल दीजिये, टमाटर को ढक कर, धीमी आग पर पकाइये, 3-4 मिनिट बाद सावधानी से चिमटे की सहायता से पलटिये, नरम होने तक पका लीजिये, आपके भरवां टमाटर बन चुके हैं.

माइक्रोवेव में:

कांच के प्याले में टमाटरों को लगाइये, टमाटरों के ऊपर एक टेबिल स्पून तेल और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक( थोड़ा सा नमक) मिलाकर फैला दीजिये, प्याले को ढक दीजिये, 5 मिनिट के लिये माइक्रोवेव सैट कर दीजिये,  5 मिनिट बाद टमाटरों को देखिये, अगर वे नरम नहीं हुये हैं तब और 2-3मिनिट के और लिये पकाइये. अब तो टमाटर नरम हो गये हैं.  यानी कि भरवां टमाटर बन चुके हैं.

ओवन में:

ट्रे को तेल लगाकर चिकना कीजिये.  ओवन को 300 से.गे पर सैट कीजिये और गर्म होने दीजिये. ओवन  गर्म होने पर, टमाटर रखे हुये ट्रे ओवन में लगाइये, ऊपर से एक टेबिल स्पून तेल और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक मिला कर प्रत्येक टमाटर पर थोड़ा थोड़ा डाल दीजिये.  टमाटर नरम होने तक (लगभग 6 मिनट तक) बेक कीजिये. टमाटर पकने के बाद थोड़ा रस छोड़ देते हैं, इस रस को प्रत्येक टमाटर के साथ डालकर परसा जा सकता है.
लीजिये भरवां टमाटर की सब्जी तैयार हो गई है, सब्जी को सावधानी से प्याले में निकाल कर रखिये, हरे धनिये और कद्दूकस किये हुये पनीर से सजाइये.  परांठा या नान, चपाती के साथ परोसिये एवं खाइये.

चार सद्स्यों के लिये, समय 40 मिनिट

अन्य भरवां सब्जियां

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 22:

  • Manoshi on 09 February, 2009 06:20:28 AM
    बड़ी सुविधा हुई है आपके इस ब्लाग से...
    Reply
  • Jyoti pandey on 09 February, 2009 13:31:32 PM
    nishaji मेंटमाटर kya hota hai.
    please mujhe bataye
    Reply
  • Neelam Upadhyay on 10 February, 2009 12:06:32 PM
    Too tasty... My son do not like tomatos.. but he loved the stuffed tomatos
    Reply
  • M J on 09 March, 2009 14:09:51 PM
    Today I tried the recipe as an emergency.Wow, it was wonderful. Thanks for the website its a rescuer. God bless..
    Reply
  • Deepak Kumar on 18 March, 2009 13:41:29 PM
    hi nisha ji your site is really very good i don;t know how to made food but using ur reciepe now its easy to made
    Thanks
    Reply
  • manu on 07 May, 2009 23:59:43 PM
    thanks nisha ji bahut hi nice vegetable hai or mein abhi cook karugi ..
    Reply
  • rani on 08 May, 2009 21:23:56 PM
    Hi Nisha............maine ye stuffed tomato banaye, achche bane, aapaka explaination bahut bahut achcha hai, thanks for that. Pl. one thing u tell me for this curry which tomatos r good desi or bangalory?
    निशा: इसके लिये बेन्गलोरी टमाटर ही अच्छे हैं.
    Reply
  • rani on 11 May, 2009 00:19:23 AM
    Hi Niaha...............thanks for your quick reply.mai jahan rahati hun{USA}, wahan bahut thand rahati hai, kya aap methi ke laddu ki recipe bata sakati hai? aapka bahut bahut dhanyawad.
    Reply
  • lucky on 31 July, 2009 07:28:28 AM
    very good one
    Reply
  • Atul B. on 26 October, 2009 23:21:30 PM
    I am very fond of cooking specially on sundays and also try something different with recipes. I found this recipe very very simple, the way u described the recipe is simply set in the mind... Thanks a lot
    Reply
  • Raj on 05 March, 2010 07:02:22 AM
    wow muh me pani aagya hai, aaj ghar pe koi hai nahi, or bahoot bhukh lagi hai so aaj try karta hoon. very nice
    Reply
  • Vinod Henry on 08 March, 2010 01:35:30 AM
    निशा मधुलिका जी,
    यूं तो मैं एक 62 साल का एक यंग मेन हूं, आपकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि आपने हिन्दी भाषा मे ये सारी रेसीपी लिखी है, आप बधयी की पात्र है।
    मैं अपने बच्चों को आपकी सहायता से फ़्री समय में स्वादिष्ट खाना खिलाता हू
    विनोद
    Reply
  • satyam mishra on 04 June, 2010 01:47:38 AM
    it's very tasty.I like it very much thanks for giving this types of recepies in ur websites....
    Reply
  • urvashi on 27 June, 2010 21:14:17 PM
    Namaste Nishaji,agar paneer na ho to kya bina paneer ke bharva tamatar bana sakte hai?
    निशा: उर्वशी, पनीर की जगह मावा डाल सकती हैं, आलू से भी काम चल सकता है, स्वाद हरएक का अलग होता है.
    Reply
  • kamlesh Singh on 17 September, 2010 18:28:35 PM
    waki aap lazabab ho jo aapne itani achhi bhojan banane ki kala sikhai.
    mujhe kuch nahi aata tha magar aapki site se sikhkar aaj mai sabhi kukuchh bana sakata hu. thanks a lot.
    Reply
  • rols on 11 November, 2010 17:42:13 PM
    hi nisha ji,ur recipes jst really wow.qut easy.i ws serchng dese type of recipes.thanx a lot its jst really helpful
    Reply
  • shobhika srivastava on 30 November, 2010 12:06:43 PM
    kya hum is recipe ko pressure cooker me bana sakte hai..kaise???????please bataiye
    Reply
  • Shruti on 24 January, 2011 14:55:41 PM
    Hello Mam..

    I want to try thi dish .. But cannot understand one thing in the receipe -

    ye में टमाटर kya hota hai.

    plsss mam ..

    Reply
  • Manisha on 24 January, 2011 21:37:53 PM
    Stuffed Tomato Recipe in Hindi. Thanks Nisha Ji, I shall try it today.
    Reply
  • pallavi on 02 February, 2011 14:35:08 PM
    Nishaji,
    Really thankful to You as I knew to prepare karelas,taroi,baingan, aloo shimla mirch and parwal but whenever I tried to cook bharwan tamatar it was like halwa..thank you today itself I will cook and serve to my parents.
    Thank you God bless you
    Reply
  • samiksha on 24 April, 2011 15:48:37 PM
    Mam many times i ordered for this dish at various restaurants but they always com with gravy but there in ur recepie there is no gravy..? pls clarify

    निशा:
    समीक्षा, टमाटर के लिये हमने ग्रेवी नहीं बनाई, लेकिन थोड़ा टमाटर का रस निकल जाता है.
    Reply
    • hemlata on 26 January, 2012 21:01:34 PM
      mam, kya aap motichoor ke laddu ki reciepe bata sakti hai. निशा:हेमलता, मुझे ये रैसिपी लिखनी है.
      Reply
  • Tanvi on 24 September, 2011 21:49:41 PM
    thnx for telling us in hindi.i tried this recipe but after doing micro wave for 5 mins its like boiled tomatoes,filling and rasa came out from them,plz tell me what was the problem?
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad