भरवां टिन्डे (Bharwa Tinda)

image

आप टिन्डे की सब्ज़ी अनेकों तरह से बन सकती है. भरवां टिन्डे (Bharwa Tinde) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें बनाना बिलकुल आसान है. हम देखते हैं भरवां टिन्डे बनाकर. चार लोगों के लिये. बनाने में 20 - 25 मिनिट लग जायेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Tinda

  • छोटे छोटे टिन्डे ——— 300 ग्राम या 7-8
  • तेल ——— 2 टेबिल स्पून
  • हींग ——— 1 पिन्च
  • हल्दी ——— आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ——— आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ——— 2 ( बारीक कतरी हुई )
  • नमक ——— स्वादानुसार या आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ ———- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Bharwa Tinda

टिन्डों को छील कर धो लीजिये. अब टिन्डों को ऊपर की ओर से + के आकार में कट लगाइये लेकिन टिन्डे का निचला हिस्सा जुड़ा रहे.

एक बाउल में सारे मसाले दी गई मात्रा में निकाल कर मिला लें. मसाले को टिन्डों के बराबर भागों में बाँट लें. कट लगाये हुये टिन्डों में एक एक करके मसाला भरें. सारे टिन्डे भर कर प्लेट में रख लें .

कढ़ाई में तेल गरम करें और मसाले भरे टिन्डे एक एक करके उसमें लगादें. धीमी आग पर ढक कर 5-6 मिनिट के लिये रखे. अब ढक्कन खोल कर टिन्डों को एक एक करके पलट दें. 5-6 मिनिट के लिये दुबारा ढककर पकायें. ढक्कन खोलकर देखें कि यदि कोई टिन्डा आपको कम पका हुआ लगता है तो उसे कढ़ाई के बीच में कर दें और बीच बालों टिन्डों को किनारे की तरफ कर दें. इस तरह टिन्डों को पलट कर 2 -3 मिनिट और पकायें. भरवां टिन्डे बनकर तैयार हो गये हैं.

टिन्डों को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. भरवां टिन्डे पराठे , चपाती, नान किसी के भी साथ खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 11:

  • Seema on 09 July, 2009 07:18:49 AM
    Well Nisha... I think we can also add chopped onions & garlic-ginger paste into it..
    Reply
  • anony on 19 July, 2009 01:24:30 AM
    thanks. nice recipe.
    love the way u use hindi
    Reply
  • manisha on 25 May, 2010 01:17:27 AM
    your all recipes are wonderful,u have made my life easy(as i was searching recipes without onion n garlic),nowadays i m enjoying cooking.thanks alot.i must say u n ur recipes r simply great
    Reply
  • SG on 25 June, 2010 06:02:47 AM
    Nishaji, where I stay, small-sized tindas are available. Can a dry subzi be made out of those? Thanks!
    Reply
  • Shalini Bishnoi on 10 August, 2010 16:44:20 PM
    This is my favrite sabzi and the same way i used to make it in jaipur.But now i am in Dubai and fresh tindas are not available here in any season.Thanks Nishaji u r doing a great job.
    Reply
  • MADHURI on 31 August, 2010 14:27:08 PM
    Thanx i eat only jain food .I found ur site very interesting.Each recepie is described very nicely..Thanxxxx.Keep Writing more.
    Reply
  • supriyamehra on 28 November, 2010 17:01:47 PM
    your tinda receipy too good thank you i also live in shj dubai we can get tinda megha mall shj easily thanks
    Reply
  • Richa on 02 December, 2010 16:50:47 PM
    Namaste Nishaji
    Me aapse ye puchna chahte hu me jab bhi bharwa tinde banate hu uska kafi sara masala bahar nikal jata hai iskeliye me kya karu Plz bataiyega jarur
    निशा: रिचा, मसाले को 2 छोटी चम्मच तेल या 2 छोटी चम्मच पानी डालकर गीला कर लीजिये, मसाला टिन्डे में भर साबधानी पूर्वक कढ़ाई में लगाइये, चिमटे से धीरे धीरे पलटिये.
    Reply
  • shashiBansal on 29 December, 2010 14:36:00 PM
    Mam, meri didi tinde khokhle karke aur nikale gaye material mein aap dwara bataye masale bhakar banati hain,is tarah tinde swad bhi bante hain aur masala bhi nahi niklta.
    Reply
  • saritadevi on 24 August, 2011 12:47:20 PM
    Nishaj bharwa tinde mein onion or adarak or uppar diye hue masala dal kar bana sakta hai. pl. reply.

    निशा: सरिता, जी हाँ बना लीजिये.
    Reply
  • B M Agrawal on 10 September, 2011 21:07:21 PM
    bharwa Kashiphal banane ka tarika batanye to meharbani hogi
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad