पत्तागोभी आलू - Aloo Cabbage Fry indian recipe

पत्तागोभी आलू (Aloo Cabbage recipe) की सब्जी उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. पत्ते गोभी के सीजन में मेरे यहां तो यह लगभग सप्ताह में एक बार तो बन ही जाती है. इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है. तो चलिये आज बनाते हैं पत्तागोभी आलू की सब्जी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Cabbage recipe

  • पत्तागोभी — 400 ग्राम (मध्यम आकार का पत्ता गोभी)
  • आलू — 250 ग्राम ( 3-4 आलू)
  • तेल — 1 -2 टेबिल स्पून
  • हींग — 1 पिन्च
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक — 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ )
  • हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर — 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Aloo Cabbage recipe

आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें, और सब्जी मसाले को अच्छी तरह मिलाइये, 2 -3 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 10 मिनिट तक पकायें.

ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5 - 6 मिनिट के लिये रख दें. गैस धीमी ही रखें.

ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है. अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये.

सब्जी (Aloo Cabbage Fry) को प्याले में निकाल लीजिये. पत्ता आलू की सब्जी को चपाती या पराठे के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये.

समय - 20 मिनिट

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 9:

  • gyaneshwar on 12 April, 2008 07:01:21 AM
    Its Good & Easy Recepi Sooooooooo
    Nice
    Thank's
    Reply
  • madhulika on 01 May, 2008 21:44:15 PM
    nisha, your site is very helpful. i love eating vegetables though i am a non-vegetarian and your site has provided me with lots of easy & delicious recipes, thanks.
    Reply
  • chitra on 16 February, 2009 18:04:09 PM
    is recipe mein aap matar bhi daal saktey hain, aur isi recipe se gajar matar ki sabzi bhi bana saktey hain
    निशा: जी हां बन सकती है, धन्यवाद चित्रा, यह बताने के लिये.
    Reply
  • meena on 25 February, 2009 14:08:23 PM
    Me and my husband are not big fans of cabbage so I looking for an exciting recipe on net . Saw many and then closed them relied on my favourite nishamadhulika.com and found this one. I made it without potatoes as I dont like them. Still it turned out excellent. Thanks for being there when I desparately need it.Keep up the good work.
    Reply
  • Mayank vats on 03 March, 2009 22:20:49 PM
    this was awesome.
    Reply
  • deepak on 17 October, 2009 00:22:55 AM
    kya isme tamater dal sakte hai...sabj kharab to nai hogi.
    निशा: दीपक, आप टमाटर पसन्द करते हैं तो किसी भी सब्जी में डाल सकते हैं.
    Reply
  • sanjay on 29 December, 2009 01:04:37 AM
    Nisha Ji,
    I have not seen a site like this on cooking. your have covered the bredth and depth of cooking. Indeed great work.

    Thanks
    Reply
  • nisha singh on 10 October, 2011 00:35:09 AM
    nisha g i'm 21year.recently i got married bt i don't know cooking ur site help me a lot.my husband is very fond of eating tasty food only because of u i can make some food.thankyou so much. If i want to ask u about any recipe how will i plz tell me.

    निशा: निशा, आप कमेन्ट में अपनी रैसिपी के लिये लिख सकती हैं.
    Reply
  • anu on 23 December, 2011 16:45:35 PM
    hello nisha ji.....
    i like your cooking tips.... and i tried it
    so please tell me any different recipe of cabbage.


    निशा:
    अनु, मुझे अभी बहुत सारी रैसिपी लिखनी है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad