Paneer Bhurji Recipe – पनीर भुजिया

पनीर भुजिया बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी स्वादिष्ट. इसे आप खाने के साथ अतिरिक्त सब्जी की तरह भी परोस सकते हैं. आईये आज पनीर भुरजी (Paneer Bhurjee) बनाये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Bhurji Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- घी या तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - एक चौथाइ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 2 - 3 पिंच
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
- मटर - आधा कटोरी (छिली हुई)
- शिमला मिर्च - 1 छोटी ( छोटी छोटी कटी हुई)
- टमाटर - 1 (छोटा कटा हुआ)
- गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Paneer Bhurji Recipe
ताजी पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. सभी हमने सब्जियां धोकर पहले से काट कर तैयार करली हैं.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में जीरा डाल कर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल कर 1 मिनिट भून लीजिये,
मसाले में मटर के दाने डालकर, 2 मिनिट तक भूनिये, अब शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. टमाटर डाल कर 1 मिनिट तक चला कर भूनिये, पनीर, नमक और गरम मसाला डाल कर, सब्जियां और पनीर को अच्छी तरह मिला दीजिये.
आपकी पनीर भुजिया तैयार है. पनीर भुजिया को प्याले में निकालिये, और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
mere ghar mein sabko ye bahut pasand hai.. dhanywad.
please send me this recipe on my email id. its a request.
thanks
very good recipy.
thanks a lot
निशा: जी हां अवश्य डालिये.
apka bahut dhanyawad
so helping and easy as compare to another sites...thank u
paneer bhurji ki recipe try kar rahi hu aaj
निशा: कनवालजीत, पनीर मेल्ट नहीं होता है, चीज मेल्ट हो जाता है.
निशा: निशा: पनीर भुजिया में मटर डाल कर ही बना लीजिये, शिमला मिर्च डालना आवश्यक नहीं है.