पालक आलू भुजिया - Aloo Palak fry - Aloo Palak Saag Recipe

पालक में निहित आइरन और मिनरल्स होने के कारण स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभकारी है. आप पालक को किसी भी तरह पकाकर खायें. पालक आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम पालक आलू की सब्जी Aloo Palak fry) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Palak fry
- पालक - 500 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - 1 या 1, 1/2 टेबिल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक काट लें )
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Aloo Palak fry
पालक को साफ करें, और डंडियां तोड़कर हटा कर, 2 बार साफ पानी से धो लें, चलनी में या थाली में तिरछा रखकर पानी निकाल दें. आलू को छील कर धो लें.
आलू और पालक को काट लें.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और हरीमिर्च डालें. मसाले को चमचे से चलायें. अब आलू, पालक, लाल मिर्च और नमक डाल कर सब्जी को चमचे से चला कर 2 - 3 मिनिट तक भूनें.
सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. ढक्क्न खोलकर सब्जी को चलायें, और आलू को तोड़ कर देखें. अभी सब्जी नहीं पकी है. सब्जी को फिर से ढककर 6-7 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकायें. अब आप ढक्कन खोलेंगे, तो देखेंगे कि आलू नरम हो गये हैं. अगर आप को सब्जी में पानी दिखे ( पालक में पानी की मात्रा अधिक होती है,जो सब्जी पकने पर निकलती है ) तो सब्जी बिना ढके, तेज गैस पर 3-4 मिनिट तक पकायें. आपकी पालक आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को बाउल में निकालें, और गरमा गरम पालक आलू की सब्जी, परांठे, नान और चपाती के साथ परोसें और खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 3:
aap k likhe khane bhut ache hote hain har khana apna zaykha rakhta hai
agr microwave me biscuit banat hai toh kya pehle grill karenge plz tel me.
निशा: बबिता, आप कौन सी बिस्किट रेसीपी की बात कर रहीं है? बिस्किट तो सामान्यतया ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड में बनाते हैं
ghar per wife nahi hoti to aap ki recepe padh kar hi main ku na kuch banata hoo,aap wisvash nahi karenge maine wife ko ko bhi banakar khilaya hai,vo bol rhe thi k kis hotal se order kiya hai!!!!!!!!!!!!!
thanks again
निशा: जयशिव, धन्यवाद.