मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (Mooli Patte ki Bhujiya)

Mooli patte ki Bhujiya

स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना तो सभी पसन्द करते हैं, और मूंगदाल, मूली के पत्ते की भुजियाँ (moong dal - Mooli Patte ki Bhujiya) में दोनों गुण है. बनाना भी आसान है. तो क्यों न आज हम मूंगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया ही बना लें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli patte ki Bhujiya

  • मूंगदाल — 60 ग्राम या 1/3 कप
  • मूली के पत्ते — 1 किग्रा. मूली के पत्तों
  • सरसों का तेल —  2 - 3 टेबल स्पून
  • हींग — 1-2 पिन्च
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च — 1 या 2 बारीक काटी हुई
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा)

विधि - How to make Mooli Patte ki Bhujiya

मूंगदाल को धोकर, आधा घंटे पहले पानी में भिगो लीजिये.

मूली के पत्तों को साफ करलें उसमें से मोटी मोटी डंठलें निकाल दीजिये और हरे हरे मुलायम पत्ते सब्जी के लिये रख लीजिये, इन पत्तों को साफ भगोने भरे पानी में अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये. धुले पत्तों को चलनी में रखें या प्लेट में तिरछा करके ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाय. धुले पत्तों को बारीक काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम किजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी डाले चमचे से चलायें और अब भीगी हुई दाल और मूली के पत्ते डाल दीजिये, नमक और लालमिर्च डाल कर, सभी को अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.

सब्जी में 3-4 टेबल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 5 मिनिट पकने दीजिये.  सब्जी को खोलकर चैक करें और चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. सब्जी में पानी की मात्रा है तो सब्जी को फिर से ढककर और 5 मिनिट पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और चमचे से चलाइये, दाल को चैक कर लीजिये अगर दाल हल्की सी दब रही है तो ठीक है, दाल कच्ची लगे तब उसे और पकाना होगा, सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट के लिये और पका लीजिये.

मूंग दाल मूली की भूजिया 12 - 14 मिनिट में बन कर तैयार हो जाती है, आप दाल और पत्तों को दबा कर देखेंगे तो वह मुलायम हो गये हैं. अगर सब्जी में पानी दिखे तो तेज गैस करके, सब्जी को खुले ही 2-3 मिनिट पका लें, सब्जी से पानी जल्द ही खतम हो जाता है.

मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (moong dal - Mooli Patte ki Bhujiya) बन कर तैयार है.  मूंग दाल मूली के पत्ते की भुजिया को पराठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 10:

  • ROMA MOGER on 02 May, 2009 17:06:28 PM
    bahut accha recipi hai mai jarur banaugi
    thanks
    Reply
  • Shilpi on 28 December, 2009 03:57:02 AM
    I tried this recipe. It came out really good. Everybody at my home liked it :)
    Reply
  • PRIYA BERA on 20 January, 2010 11:11:16 AM
    MEIN AB TAK MULIN LENA HO TO, SABJIWALE KO PATTIYAN TOD KAR DO KAHATI THI AB NAHI KAHUNGI BAHUT HI SWADISHT BANEGI YE SABJI MERE HUSBAND KO KOI BHI SAAG BAHUT PASAND HAI AB AAPKI SALAH LI HAI AB YE BHI TRY KARUNGI DHANYWAD
    Reply
  • Manju on 09 October, 2010 10:01:27 AM
    I could not find "Kundru" recipe. how to make sabji of kundru. I am unable to search. how to search.
    निशा: मंजू, ये सब्जी मुझे लिखनी है.
    Reply
  • kaveri on 13 March, 2011 21:25:04 PM
    Hi nishaji .mein yeh receipe talash rahithi thanks a lot for this receipe.defnitly i will try
    Reply
  • yogesh sharma on 15 March, 2011 15:58:56 PM
    is sabji ke liye bahut bahut thanks
    Reply
  • manish on 23 November, 2011 22:09:01 PM
    thanx for dish...its very taste
    Reply
  • alka on 28 November, 2011 16:06:42 PM
    nishaji mooli,mooli ke patte wali bhujiya bataiye jisme besan dalta he aur ajwayan bhi dalta he.

    निशा: अल्का, में लिखने की कोशिश करूंगी.
    Reply
  • Rachi vihan on 11 December, 2011 20:23:35 PM
    bahut acchi dish hai ,main jaroor try karungi..main to patte kabhi use he nahi karti thi..........thanx mam. :)
    Reply
  • rekha on 03 January, 2012 10:51:40 AM
    nishaji i have tried ur kadhi recipe. it came out very well. thanks for this mooli ki pathe sabzi.i"am going to try it out today for dinner
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad