सेंगरी- आलू (Mooli ki phali and Aloo Recipe)

सेंगरी यानी मूली की फली. इसका स्वाद थोड़ा चरपरापन लिये हुये अन्य फलियों से अलग होता है और इसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है.आईये आज सेंगरी आलू (Mooli ki phali and Aloo Recipe) की सूखी सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli ki Phali and Aloo Recipe
- सैंगरी - 250 ग्राम
- आलू - 2-3 ( मिडियम साइज )
- तेल - 1 1/2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक काट लें )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून

विधि - How to make Mooli ki Phali and Aloo Recipe
सैंगरी की दोंनो ओर से डंठल काट लें, आलू को छील लें. दोंनो को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. अब आलू को एक आलू के 6-8 टुकड़ों में काट लें और सैंगरी को बारीक काट लें.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें और चमचे से चला दें. अब आलू, सैंगरी नमक और लाल मिर्च डाल दें. चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक सब्जी को भूनें.
2 टेबिल स्पून पानी डाल कर, धीमी गैस पर 9-10 मिनिट ढककर पकायें. सब्जी को खोल कर आलू तो तोड़कर देखें, अगर आलू नरम नहीं हुये हैं तो सब्जी को चमचे से चलायें, अगर सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तब एक टेबिल स्पून पानी डाल कर, धीमी गैस पर, 5-6 मिनिट और पकायें.
अब आप सब्जी देखेंगे कि आपकी सब्जी पक गयी है. सब्जी में अमचूर पाउडर और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. आपकी सैंगरी आलू की सब्जी तैयार है.
सैंगरी आलू की सब्जी को बाउल में निकाल लें. गरमा गरम सब्जी, पराठे, चपाती या नान किसी के साथ परोसें और खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 3: