मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज और 4-5 लहसुन की कली कतर कर, टमाटर के साथ पीस लीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर प्याज का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 39:
निशा: खुशबूजी,पनीर सब्जी नरम होने के बाद डालना हैं.
निशा: सुनीता, आलू और परवल बहुत अच्छे लगते हैं, तो आप अवश्य डालिये लेकिन आलू उबाल कर डालिये क्यों कि ये बहुत देर में गलते हैं.
निशा: इशा, कार्न चाट के लिये स्वीट कार्न अलग आते हैं, ये स्वीट कार्न सब्जी बाजार में मिल जाते हैं और फ्रोजन स्वीट कार्न भी मिलते है, इन्हैं उबालने की आवश्यकता नहीं होती, भाप में गरम करना होता है.
kya apne kabhi gad ki sabzi ya annakoot ki sabzi ki recipe apne site par likhi hai, plz it is very urgent.
I made this vegetable today and it turned out very well. Thanks for sharing.
Regards.
& lots of luv
i want to say that u r the best than others like sanjeev kapoor ,tarla dalal and sulekha.com.allthat.
thanks a lots
निशा: धर्मेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: ब्रोकली का सूप बना लीजिये या ब्रोकली फ्राई करके भी खा सकते हैं.
Nisha ji, aap chocklate cake cooker mein babane ka video bheje.Mein ye cake apni beti ke birthday par banana chahti hoon. So Please, I wait for your reply.
निशा: बनिता, मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: दिक्षिता, मैं यू.पी. नोयडा में रहती हूँ.