मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)

सर्दियों की शाम और मटर के झोल के साथ आलू के परांठे बनायें तो इस लाजबाब खाने को तो आप बिना भूख में भी खाये बिना नहीं रह पायेंगे. तो आइये आज शाम के खाने के लिये मटर का झोल बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Jhol
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- टमाटर - 4 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2 -3
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - 2 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच (बहुत ही कम,यदि आप चाहें)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Matar Jhol
हरी मटर के दाने साफ पानी से धो लीजिये.
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये और डंठल तोड़ लीजिये, अदरक छीलिये और धोकर बड़े टुकड़े कर लीजिये, इन सब को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 1 1/2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डाल कर तड़्काइये, अब मटर के दाने डालिये और 2 मिनिट तक भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल कर तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे.
भुने मसाले में 1 लीटर (5 कप) पानी, नमक और लाल मिर्च डालिये. झोल में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. लीजिये मटर का झोल तैयार है.
मटर के झोल को प्याले में निकालिये और एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये. गरमा गरम मटर का झोल आलू को परांठे, मिस्से परांठे, पचाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये. आप इस घोल को सूप की तरह भी पी सकते हैं.
- चार - सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 9: