सुनहरी कुरकुरी अरबी (Kurkuri Arbi Recipe)

अरबी आप अधिकतर कैसे बनाते हैं. आज सुनहरी कुरकुरी अरबी बनाकर देखिये
हम अधिकतर हम अरबी दही रसा और और मसालेदार अरबी फ्राइ बनाते हैं लेकिन यदि घर में कुछ विशेष बनाने का मन हो और तले हुये से भी परेहज न हो तो सुनहरी कुरकुरी अरबी को बनाकर देखिये. ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती है,
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Arbi Recipe
- अरबी - 10 मीडियम आकार की (250 ग्राम)
- तेल - 100 ग्राम\
- हींग - 1-2 पिंच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दुकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Kurkuri Arbi Recipe
अरबी को धोकर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. छिली हुई अरबी को हथेली से दबा कर चपटा कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम होने पर 4-5 अरबी गरम तेल में डालिये. अरबी को ब्राउन होने तक दोनों ओर पलट कर सेकिये. सारी अरबी तल कर निकाल लीजिये.
अरबी फ्राई करने के लिये कढ़ाई में 1 या 1 1/2 टेबल स्पून तेल छोड़ दीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा और अजवायन डालकर तड़काइये. हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मिलाइये. इस मसाले में तली हुई अरबी डालिये,अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अरबी को 3-4 मिनिट तक चमचे से चला चला कर भूनिये.
लीजिये आपकी स्वादिष्ट सुनहरी कुरकुरी अरबी तैयार है. अरबी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. करारी सुनहरी कुरकुरी अरबी परांठे,पूरी,चपाती या नान किसी के साथ भी खाइये.
अरबी की अन्य रेसिपीज
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
निशा: मीनाक्षी जी चटनी में मीठी चटनी दी हुई है, वह इमली की मीटी चटनी है.
निशा:छोले की रैसिपी के लिये आप इस वेबसाइट के तले हुए कालम में जाकर छोले भटूरे देख लीजिये.
I like yours web site.thanks,please send recipe on my E-mail
i find it very nice and the way u right is very easy .
thanks
banei jati hai
निशा: पारुल, बिलकुल आलू की तरह एक सीटी में अरबी भी उबल जाती हैं.
निशा: सबा, आप सर्च बटन पर अरबी मसाला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, रैसिपी पहले से ही वेवसाइट पर दी हुई है.
निशा<: सावि, बंगाली अरवी और कचालू दोंनों अलग हैं, मैं कचालू की चाट लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सीमा, जिस रैसिपी पर आप सवाल लिख रही हैं, सवाल उस रैसिपी से रिलेटैड हो तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.