कटहल फ्राइ - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry

क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है.
कटहल की सब्जी को कच्चा ही छोंक कर या उबाल कर दोंनों तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम आज कटहल की सब्जी कच्चा ही छोंक कर बनायेंगे.
आईये कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Recipe
- कटहल - 250 ग्राम
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1- 2 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kathal Recipe
कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 3-4 टेबल स्पून पानी (आधा कप पानी)डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.
7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .
कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 34:
I had some confusion on when to use the ginger and hari mirch you mentioned in the ingredients. I fried them separately and mixed them in at the end. Tasted very good but please do let us know the exact procedure. Thanks for a great recipe! Anuradha
mina.
may god bless you
nancy
plz tell me isme onion & tamato bi dal skte hai.
निशा: नेहा आप ओनियन, टमाटर जो भी स्वाद चाहें डाल सकती हैं.
निशा: दीपिका, सब्जी में थोड़ा पानी सब्जी को पकने के लिये तो डालना ही होगा. हमने सब्जी में 4 टेबल स्पून पानी डाला है, सब्जी को धीमी आग पर पकाया है, धीमी आग पर पानी बहुत कम जलता है और सब्जी अच्छी बनती है.
aapne pickle recipes me garlic- ginger pickle recipe di hai, garlic pickle ki recipe bhi likhiye please. ye pickle mere husband ko bahut pasand hai.... par mujhe banana nahi aata
निशा: कविता, धन्यवाद.
aapke dry ktahal ki recipe bahut hi acche hai..thanx
thanxxxxxx a lot .:)
निशा: सत्या, आप चाहें तो सब्जी में प्याज डालकर बना सकती हैं, इसके लिये तेल में जीरा भूनने के बाद, 1 प्याज बारीक कटी हुई डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें और अब सारे मसाले बिलकुल इसी प्रकार डालकर सब्जी बनालें.