Karela Fry Recipe करेले फ्राई | Bitter gourd Fry

करेले नाम से ही लगता है कड़वे हैं , लेकिन सब्जी (Masaledar Karele) बनने के बाद इनकी कड़वाहट नहीं बचती. बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. अगर आपको यात्रा करनी है और खाना ले जाना है तो पूरी के साथ करेले ले जाइये. यह 3- 4 दिन तक बिना फ्रिज के रखे जा सकते हैं चलिये फिर, बना कर देखते हैं
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Fry
चार लोगों के लिये
- करेले ( लम्बी बैरायटी के ) — 300 ग्राम या 3-4
- सरसों का तेल —2 - 3 टेबिल स्पून
- हींग पाउडर — 1-2 पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी — आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/2 छोटी चम्मच ( एक चम्मच से थोड़ी कम )
- हरी मिर्च — 4-5 लम्बाई में दो टुकडों में काट लें(यदि आप चाहें)
- नमक — 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Karela Fry
करेलों को अच्छी तरह धो लें. अब करेलों को गोल गोल पतले टुकड़ों में काट लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग पाउडर और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर. सौंफ पाउडर औ डाल कर चलायें और अब करेले, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर डाल दें. कलछी से चलाकर भूनें.
गैस धीमी कर दें और करेलों को ढक दें. 3 - 4 मिनिट तक पकायें. ढक्कन खोल दें, करेले थोड़े नरम हो गये है. अब तेज गैस पर 3 - 4 मिनिट कलछी से चलाकर भून लें . करेले बन कर तैयार हो चुके हैं.
करेलों को प्लेट में निकाल लें और चपाती, पराठे और दाल चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: सोनल, आजकल करेले ज्यादा कड़्वे नही होते, औरअमचूर की खटाई, सोंफ से करेलाका कड़वापन खतम हो जाता है, थोड़ा कड़्वा पन स्वाद में आता है, वह अच्छा लगता है, यदि आप चाहें तो करेले काटने के बाद, नमक लगाकर, आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, धोइये और बना लीजिये.
निशा: हेमलता, आप हरी मिर्च करेले के साथ ही डालनी हैं,मिर्च पाउडर नहीं डालना है.
thanks
manisha
निशा: डली, करेले को रात भर रखने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ 15 -20 मिनिट के लिये नमक लगाकर रखिये, या आप उसे सीधे काट कर बना लीजिये, अमचूर पाउडर से ही वे खट्टे और स्वादिष्ट बन जाते हैं.
निशा: प्रियंका आप इस तरह से करेले बना सकती हैं.
love u