ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)

ककोरे की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट बनती है, जुलाई के महिने से बाजार में ककोरे आने शूरू हो गये हैं और ये सर्दियों के मौसम में मिलते रहेंगे. बाजार में ककोरे 2 तरह के मिलते हैं, छोटी साइज के ककोरे और बड़े आकार की किस्म के .
दोनों तरह के ककोरे एक ही तरीके से बनाये जाते है, लेकिन छोटी आकार के ककोरे अधिक स्वादिष्ट होते हैं. तो आइये आज हम छोटे ककोरे की सब्जी बनायें.
- Read this recipe in English - Kakora Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kakora Recipe
- ककोरे - 250 ग्राम
- तेल - 1- 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 2 (छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- धनियां पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kakora Recipe
ककोरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर, चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर भूनिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये और अब कटे हुये ककोरे, नमक, और लालमिर्च पाउडर डाल कर, तेज गैस पर ककोरों को 2 मिनिट तक भूनिये, एक टेबल स्पून पानी डालिये और ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये.
ढक्कन खोलिये, ककोरे को चैक कीजिये, ककोरे अभी नरम नहीं हुये हैं, 3 - 4 मिनिट और धीमी आग पर ढक कर ककोरे को पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये ककोरे नरम हो गये हैं, खुले ककोरे तेज गैस पर 2 मिनिट तक पका लीजिये, बीच में चमचे से चलाते रहिये. सब्जी में अमचूर पाउडर और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
ककोरे की कुरकुरी सब्जी तैयार है. सब्जी को कटोरे में निकालिये, और गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ खाइये.
- चार लोगों के लिये
- समय- 15 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 10:
निशा: रितु, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, धन्यवाद.