कटहल के बीज फ्राई – Kathal seeds Fry – Jackfruit Seeds Curry Recipe

image

पके हुये कटहल की सब्जी अधिक स्वादिष्ट नहीं बनती, लेकिन पके कटहल से निकाले गये बीज की सब्जी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. कटहल के बीज सब्जी की दुकान पर ही मिल जाते है. कटहल के बीज आप सूखे फ्राई भी बना सकते है और चाहें तो ये आप तरी दार भी बना सकते हैं, आईये आज हम कटहल के बीज फ्राई सूखी सब्जी (Jackfruit Seeds Friy) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Seeds Fry

  • कटहल के बीज - 250 ग्राम
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 -3
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच(यदि आप चाहे)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make fried Kathal seeds (Jackfruit Seeds Curry)

कटहल के बीज धोइये, कुकर में कटहल के बीज और एक कप पानी डाल कर एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये. बीज को ठंडा कीजिये और बीज के ऊपर के दोंनो  छिलके उतार दीजिये.

हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक कतर लीजिये ( हरी मिर्च की जगह एक छोटी चम्मच चिल्ली पेस्ट भी डाल सकते हैं).

अदरक को छीलिये, धोइये, कद्दूकस कर लीजिये ( अदरक की जगह एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट भी  डाला जा सकता है)
Kathal Seeds Cury Recipe
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये और अब 2 टेबल स्पून पानी डालिये, लाल मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर मसाले को मिलाइये और उबाल आने क बाद 2 मिनिट तक भून लीजिये.  इस मसाले में कटहल के बीज डाल कर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट तक भूनिये.  आग बन्द कर दीजिये और कतरा हुआ धनियां डाल कर सब्जी में मिला दीजिये.

कटहल के बीज फ्राइ सब्जी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

कटहल के बीज

की सब्जी को टमाटर के साथ इस तरह बनाइये, 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, अदरक साफ कीजिये और मिक्सर से मसाला पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल कर मसाले को इतना भूनिये कि मसाले के ऊपर तेल नजर आने लगे, भुने मसाले में कटहल के बीज नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिला कर सब्जी को 2 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून पानीन सब्जी को भूनते समय डाल सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • prabha on 29 July, 2010 00:34:50 AM
    i'll try this recipe kya ham tamatar add kar sakte hain isme?
    निशा: प्रभा, जी हां आप सब्जी में टमाटर भी डाल सकती हैं.
    Reply
  • arvind mishra on 31 July, 2010 11:46:22 AM
    अद्भुत संयोग है -अज फ्रायिड कटहल बीज खाया -पहले पढ़ लिया होता तो सब्जी बनती-खैर आगे देखेगें !
    Reply
  • Ghazal on 13 August, 2010 10:05:45 AM
    Nisha ji. u r great. ye bahut tasty dish hai..bahut easy bhi hai.. thanks a lot..
    Reply
  • rajbharti on 12 September, 2010 14:37:12 PM
    aap isme lahsun bhi dal sakte hai nishji thanku
    Reply
  • preeti on 09 May, 2011 20:17:27 PM
    good recipe
    Reply
  • Nilu on 17 July, 2011 15:28:58 PM
    Hi Nishaji iam always see your recipe in your web-site many time iam trying and know its very teasty mind blowing thank u
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad