कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 137:
Hame paneer bahut accha nahi milta hai, US main. Bahut kadak hota hai. Kya aap kuch suggest karti hai paneer ko naram banane ke liye
thanks
me ghar pe hi spring rolls banati hu(include the covering), I can email u my recipe if u like....
of spring rolls. My E-mail ID-
abrolshipra@yahoo.co.in.
it just worked well and it was delicious.
mak GOBI KA KHEEMA receipe. I am
sure you must be aware.
Can u please tell me the recipe of Spring Rolls Please
Whenever I make paneer like onion-paneer, kadai-paneer, mix veg.-paneer etc. after preparing the dish paneer in any of these vegetable became very hard. Why?]
निशा: मंजूजी,पनीर ताजा लीजिये, पनीर मुलायम रखने के लिये, पनीर को फिज में पानी में डाल कर रखिये.
निशा: शानु, ओवन pre heat करना = पहले से गरम करना, ओवन के Šৠपर तापमान कन्ट्रोलर होगा, उससे आप उसके तापमान को सैट कीजिये, बहुत आसान है.
निशा: खुशी, पनीर टिक्का रेसिपी नाश्ता कालम में दिया हुआ है.
i really thanks full to you
please aap spring rol ki reciped likh denge kyoki muge 2 type se babana to aat hai per vo baaza jase nhi bante
but its very dry
sabse acchi baat apki sabziyon me ye k sara samaan ghar par hi mil jata he,
thanks
निशा: चादनी, कड़ाई पनीर बिना ग्रेवी के ही बनाया जाता है, आप मसाला भूनने के बाद1 - 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये.
i want your shahi paneer receipe also.
aanchal
निशा: कढाई ठंडी होने के कारण पनीर चिपक सकता है. कढ़ाई गरम हो और थोड़ा सा तेल डाल कर पनीर तलिये.
aapki receips bahout achhi hoti hai,
but kuch receipe aapne esme nahi add kar rakhhi hai,,jaise DAAL MAKHANI,MALAI KOFTA ,
To please aap esko kab tak add karengi i will waiting for your reply.........
निशा: पायल, दाल मखनी को आप कढ़ी दाल कालम में और मलाई कोफ्ता आप तरी दार सब्जी में देख सकती हैं.
nice ji bahut achi bani.... maja Aa gaya ji
निशा: नीना, आप "विविध कालम" में पनीर बनाने की रैसिपी पढ़ सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी, टमाटर को तेल मसाले में अच्छी तरह इन्हैं पकाया और मैस कर लिया जाय तो ये सब्जी में अच्छा टैक्स्चर देते है.
Thanks
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद शिल्पा.
chili paneer banane ki recipie ko bhee bataye.
thank you
thank you
निशा: ऊषा, आप इसे दोंनो प्रकार से बना सकती हैं, कुछ लोग पनीर तल कर पसन्द करते हैं और कुछ बिना तला.
निशा: अनु, जी हां, कोई भी हैल्दी डिश आप ताजा ताजा बच्चों को बनाकर खिलाइये जो वे पसन्द करते हैं. छोटे बच्चों के लिये कुछ रेसीपी निम्न हैं
How to make Food for Toddlers
hme kya krna chahie
निशा: रुचि, मावा और मैदा मिलाकर खूब फैटे, गरम घी में डालें और कल्छी से घी उछाल कर उसके ऊपर डालें और तललें, गुलाब जामुन नहीं चटकेंगे.
good 4 health.
निशा: चांदनी, दाल मखनी की रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: मंयक, आप सर्च बटन पर दाल मखनी लिखकर देखिये, दाल मखनी रैसिपी तो वीडियो के साथ दी हुई है.
निशा: प्रियंकेश, धन्यवाद.
thank you very much
plz give me recipe of chilli paneer.
निशा: नीलम, मैं आपके लिये चिल्ली पनीर लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: कोमल, धन्यवाद.
निशा: भावना मैं कोशिश करूंगी.
Keep rocking!!!u got the best recipe blog:)
निशा: प्रियंका, जी हां आप कर सकती हैं, सब्जी में बहुत अच्छा स्वाद आयेगा.
sumitrohilla1991@gmail.com
iss id pr mail kar dejiye...
निशा: प्रियंका, धन्यवाद, आपने कहा था लेकिन बुक छपबाना अभी सम्भव नहीं हो पा रहा हैं.
par achi hai
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: निहारिका, मैं कोशिश करूंगी.
thnku nisha g... i lyk ur recipies vry much...