गोभी आलू की सब्जी Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala)

Aloo Gobi Recipe

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आती है ये सब्जी, गोभी आलू को काट कर सीधे कढ़ाई में तेल मसाला डाल कर सादा गोभी आलू बनाइये या फिर गोभी आलू के लिये टमाटर का मसाला तैयार कीजिये और इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिला दीजिये, दोनों ही तरीके से बनी सब्जी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम गोभी आलू की सब्जी (Gobi, Aloo Gobi Masala) बिना तले सीधे कढ़ाई में बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Aloo Fry

  • फूल गोभी  - 400 ग्राम (एक गोभी का फूल )
  • आलू    - 250 ग्राम  ( 2-3 आलू )
  • तेल    - 1 - 2 टेबिल स्पून
  • हींग   - 1 पिंच
  • जीरा   - आधा चम्मच
  • हरी मिर्च   - 2 -3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक   - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट )
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर   - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर   - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर   - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • अमचूर पाउडर   - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला   - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां   - 1 बड़ा चम्मच ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Gobhi Aloo Fre

गोभी के डंठल हटा का छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को पानी में नमक डाल कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये और धो लीजिये, नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये. आलुओं को छील कर धो लीजिये, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काटिये(बड़े काटे हुये आलुओं का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है).

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर 2-3 बार चलायें, कसूरी मेथी डालकर भूनिये, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, नमक और लाल मिर्च पाउडर  डालिये, गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.

अब इस सब्जी में 2-3 टेबिल स्पून पानी डाल कर, ढक कर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 6 मिनिट तक पकने दीजिये. ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये और आलू को चमचे से दबा कर देखिये, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी सख्त है और  यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो 1-2  बड़ा चम्मच पानी और डालिये. सब्जी को ढक कर 4 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब तो सब्जी बन ही जानी चाहिये, सब्जी का ढक्कन खोल दीजिये, सब्जी बन गई है.

सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. आपकी गोभी आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये.  गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

दूसरा तरीका - Gobi, Aloo Gobi Masala

गोभीआलू के टुकड़ों को डीपफ्राई( तल कर) करके प्लेट में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग जीरा डाल कर तड़्काइये,हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और 2 टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और धीमी गैस फ्लेंम पर टमाटर मैस होने तक मसाले को भून लीजिये, इस भुने मसाले में 2-3टेबल स्पून पानी, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और आधा हरा धनियां मिलाइये, उबाल आने दीजिये, गोभीआलू के लिये मसाला तैयार है.  इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिलाइये, लीजिये गोभी आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये.  गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

समय - 20 मिनिट
चार लोगों के लिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 14:

  • Vineeta Bhattacharya on 25 February, 2008 10:00:32 AM
    pl update me with your new recipie made without onion & garlic.
    Reply
  • jyoti sharma on 16 April, 2008 14:55:40 PM
    aap muje chayanish khana banana sikhayegi kya
    Reply
    • vinayak sharma on 02 October, 2011 09:03:20 AM
      seekh lenge
      Reply
  • seema bisht on 23 September, 2008 16:04:16 PM
    without onion and tomato this alo ghobhi sabji will be tasty pl guide me because i put onion and tomato in the sabji.
    Reply
  • निशा मधुलिका on 23 September, 2008 17:14:36 PM
    सीमाजी, प्याज नहीं खाने वाले लोग, हींग का प्रयोग करते हैं, और अमचूर पाउडर सब्जी को खट्टा स्वाद दे रहा है. एक ही सब्जी को कई तरीके से बनाया जा सकता है.
    Reply
  • sheetal on 27 June, 2009 14:21:12 PM
    Hi Nisha,

    Meri sabji thodi si mesh type ho gayi.jaise ki photo main masala dikhai de raha hai esa meri sabji main nahi hai.
    kya reason hai?
    निशा: सब्जी थोड़ी ज्यादा कुक हो गई है.
    Reply
    • nairit on 02 December, 2011 18:00:05 PM
      hii nisha kaise hu. निशा: नैरित, मैं अच्छी हूँ, आप कैसे है.
      Reply
  • Jitendra Tak on 10 November, 2009 10:46:34 AM
    Wow Thanks aalu ghobi my faviorait but kay karu meri ditting chal rahi hai par ghobhi ki kasam sabji ki recipy sunte hi muh main pani aa gaya please aagar koi yeh sabji banaye to muje jarur invite karna :)
    Reply
  • shuchi on 22 March, 2010 14:42:53 PM
    hii,
    mujhe ye poochna hai ki main jab aaloo gobhi banatie hun to dhakanae par usmein aur paani ho jaata hai aisa kyun?
    aapne dhaknae ke liye hi bola hai...

    Thanks in advance
    निशा: सुची आप पानी आवश्यकता से अधिक डाल देती हो, सब्जी को ढककर पकाने से वह जल्दी पकती है.
    Reply
  • shuchi on 25 March, 2010 10:30:50 AM
    Hii,
    maine paani bilkul bhi nahii daala but phir bhi paani kaphie ho gaya and wo kaphie ghooti ghooti sabji bani... dhankne ka fark padta hai kya?
    aur plz mujhe bhindi ki sabji bhi batayie wo lesdaar bantie hai...

    aur ek baat mujhe aapki site bahut pasand hai mujhe yaahan sab mil jaata hai..

    Thanks in advance
    निशा: सुचि, भिन्डी में खटाई शुरू में ही डाल दीजिये, वे लसलसी नहीं होंगी.
    Reply
  • shruti on 24 June, 2010 17:26:32 PM
    hello nishajii...
    mujhe aapse ye poochna hai ki main jab aaloo gobhi ki sabji banatie hun aur usmein paani bilkul bhi nahi daalti par jab main sabji dhak kar kam gass par banatie hun to usmein steam se bahut saara paani ban jaata hai..jisse sabjhi halva si ban jaatie hai... is karan mujhe sabji kholkar banaie padti hai aisa kyun hota hai.. main kya karoon? please reply kijiyaga...
    Thanks
    निशा: श्रुति, क्या आप आलू गोभी काटने के बाद पानी में धोकर सब्जी बनाती है? यदि एसा हो तो आलू को छीलिये और धोकर निकालिये, बाद में काटिये. गोभी के बड़े टुकड़े कीजिये और पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, पानी से निकालिये, साफ पानी से धोइये और गोभी के टुकड़े थाली में रख कर थाली को तिरक्षा रखिये ताकि गोभी में भरा हुआ पानी निकल जाय और बनाइये सब्जी, पानी सब्जी में नहीं रहता.
    Reply
  • sanjay on 07 November, 2010 10:03:59 AM
    Meri sabji thodi si mesh type ho gayi.jaise ki photo main masala dikhai de raha hai esa meri sabji main nahi hai.
    kya reason hai?
    निशा: संजय, सब्जी को मसाले में भूनने के बाद, पानी कम डालिये और धीमी आग पर पकाइये तो सब्जी घुली घुली नहीं बनेगी.
    Reply
  • shalini on 20 January, 2011 15:22:39 PM
    nishaji yadi yeh sabzi cooker mein banani ho aur ghuti hui banani ho toh kya isme tomato dal sakte hain aur badi elaichi bhi dal sakte hain. Pl explain procedure

    निशा:
    शालिनी, आप घुटी हुई सब्जी कुकर में बना सकती हैं, इलाइची और साबुत गरम मसाला भी डाल सकती है. सब्जी बनाने का तरीक एक ही जैसा है, सब्जी में पानी थोड़ा ज्यादा एक छोटी कटोरी डाल दीजिये.
    Reply
  • kavita bargandi on 19 April, 2011 07:38:14 AM
    me har roj es tarah ki sabji bane ki kasam khayti hoooooo.
    Reply
  • sunita on 13 August, 2011 08:38:29 AM
    wow nishaji my favourite sabji thanks by the way look gr8 in saree
    Reply
  • usha laxmi yadav on 01 January, 2012 09:44:32 AM
    hiiiiiii sanjivji can i meet u?
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad