शिमला मिर्च आलू (Shimla Mirch Aloo Recipe)

भरवां शिमला मिर्च हम पिछली बार बना चुके हैं. आज हम शिमला मिर्च आलू की सब्ज़ी (Capsicum Potato Recipe) बनायें. इसे आप तुरत फुरत झट पट बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shimla Mirch Aloo Recipe
- शिमला मिर्च -------- 250 ग्राम
- आलू -------- 250 ग्राम
- तेल -------- 1 टेबिल स्पून
- हींग -------- 1 पिंच
- जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 (बारीक कटी हुई )
- हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक -------- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Shimla Mirch Aloo Recipe
शिमला मिर्च अच्छी तरह धो लें, डंठल और बीज हटाकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू छील लें, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काट लें. ( छोटे और पतले आलुओं की अपेक्षा बड़े टुकड़ों में कटे हों तो पकने के बाद उनका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ).
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चला दें, और कटे हुये शिमला मिर्च, और नमक डाल दें. सब्जी को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें.
अब सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकने दें. ( धीमी आग पर पकी हुई सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ). ढक्कन खोलें, सब्जी को चलायें, और आलू को दबा कर देखें, यदि आलू अभी नहीं पके हैं, अगर आप महसूस करें की सब्जी में पानी डालने की आवश्यता है तो एक टेबिल स्पून पानी डाल दें. अब सब्जी को ढककर फिर से 4- 5 मिनिट के लिये पकने दे. सब्जी को फिर से चैक करें, अब आपकी शिमला मिर्च आलू की सब्जी बन चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां मिला दें.
सब्जी को बाउल में निकाल लें, और परांठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
समय - 25 मिनिट. 4 लोगों के लिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 8:
bahoot hi gyanwardhak site hai dhanyawad.