भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी की सब्जी कई प्रकार से बनाई जाती है, बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है. मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं. क्या आप आज भिन्डी खाना पसंद करेंगे?
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi Masala
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 -3 टेबिल स्पून
- हींगा - 1 पिन्च
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
- हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक — आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhindi Masalal
छोटी और मध्यम आकार की भिन्डी लीजिये, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइये, पानी हटा दीजिये, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिये और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिये, भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लीजिये, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किये जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च डालिये, इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डाल कर मिलाइये. गैस तेज कर लीजिये, चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भिन्डी को भूनिये.
भिन्डी को 2 मिनिट के लिये ढक कर पकायें. ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.
भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. मसाले दार भिन्डी की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
Thank you very much.
निशा: बनीता, आप हींग पसन्द नहीं करती तो हींग मत डालिये,बाकी मसाले के साथ सब्जी बना लीजिये.
निशा: प्रिया, भिन्डी को बिना ढके, तेज आग पर पकाइये, भिन्डी कुरकुरी बनेंगी.
निशा: ऊषा, प्याज आपको पसंद हो तो अवश्य डालिए
निशा: सौरभ, मेरे घर में प्याज शुरू से ही नहीं खाया जाता इसलिये हमारी स्वाद ग्रंथियां बिना प्याज के खाने की अभ्यस्त हो गईं हैं.
निशा: साराह, दुगनी भिन्डी के लिये, तेल मसाले भी दुगने कर दीजिये, ओवन में भी आप ये भिन्डी पका सकती हैं, दोंनो का स्वाद अलग होता है.
निशा: sjc,बहुत बहुत बधाई..
निशा: रिचा, धन्यवाद.
aaj bhindi bahut achchhi bani..
sabane tareef ki ..
aap ka dhanyabad...
निशा: प्रियंका, बेसनी भिन्डी आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं, वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है. दही की भिन्डी मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: धरम, बिना ओनियन के ही सब्जियां बहुत अच्छी बनती हैं, आप बना कर देखिये और आप प्याज की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आप डालिये मैंने ज्यादातर सब्जियों के नीचे की लाइन में, प्याज डालकर सब्जी कैसे बनायें लिखा है.