Besan Gatta Fry- बेसन के गट्टे की सूखी सब्जी

बेसन के गट्टे करी राजस्थान का पसंददीदा सब्जी है. लेकिन इसे आप तरीदार ही नहीं बल्कि गट्टे की सूखी सब्जी की तरह भी बना सकते हैं. तो आइये आज कुछ नया, बेसन के गट्टे की सूखी सब्जी (Besan ke Gatte ki sabzi) बनाते हैं.
Read this recipe in English - Besan Gatta Fry recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Gatta Fry
- गट्टे बनाने के लिये
- बेसन - 150 ग्राम
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- ह्ल्दी पाउडर - 2 पिंच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सब्जी बनाने के लिये मसाला
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/6 छोटी चम्मच (स्वादानुसार, गट्टे में नमक पहले से है)
- अमचूर पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Besan Gatta Fry

गट्टे बनाने के लिये
सबसे पहले बेसन में एक टेबिल स्पून तेल डालिये ओर एक छोटी चोथाई चम्मच नमक डाल दीजिये. अच्छी तरह मिला लीजिये. करीब 50 ग्राम पानी की सहायता से सख्त गूंथ लीजिये. 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब 3/4 इंच व्यास और 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति बना लीजिये. सारे बेसन के आटे को इसी तरह बना लीजिये.
अब एक बर्तन में 600 ग्राम पानी डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये. जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब ये बेसन की डंडियाँ उबलते पानी में डाल दीजिये. 12 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की डंडियों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
डंडियाँ ठंडी होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ौं में काट लीजिये.ये हैं जो अब सब्जी के लिये तैयार हैं.
सब्जी बनाने के लिये
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और नमक डालकर मसाले को चमचे से चलाइये, इस मसाले में बेसन के गट्टे डालकर 2 मिनिट तक भूनिये. इन गट्टों के ऊपर गरम मसाला और अमचूर पाउडर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये. सब्जी को 2 मिनिट तक चमचे से चला कर भून लीजिये.
गट्टे की सूखी सब्जी तैयार है. सब्जी को आप परांठे, चपाती या चावल के साथ खाइये और आप चाहें तो चम्मच से सिर्फ सब्जी ही खाइये. बहुत ही स्वादिष्ट बनी है सब्जी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
reply this message on my email address
Aap ki site to bahut achichi hai. Please aap different sandwichs ki receipes and chutnies bataien.
निशा: पवन, अगली बार हम गट्टे की सब्जी को मावा डाल कर बनायेंगे, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बेसन के गट्टे की तरी वाली सब्जी आप इस वेवसाइट के सब्जी - तरीदार कालम में देख लीजिये.
निशा: बेबो, गोविन्द गट्टे बेसन के गट्टे का ही दूसरा नाम है
निशा: जी हां प्रनव,अवश्य कीजिये.
I visited your website few days bck nd i really found very nice receipes.
The receipes mentioned on your website can be made easily at home nd they taste nice when made.
I am a regular visitor of your website and i make it a point to recommend it to all my friends nd relatives who are in search for some innovation in their cooking talent...:)
Can you please post the receipe of aloo n nutrela.
thnx
aaj maine gatte ki sabji banai
lekin last me sabji me gatte kuch hard aur kacche lag rahe the.
kya kiya jaye jisse agli bar aisa na ho
pls reply
thanks
निशा: स्नेहा, आप लेख के नीचे दी गई साबधानियां ध्यान में रख कर गट्टे बनाइये, आप अगली बार अच्छे गट्टे की सब्जी बना सकेंगी.
निशा: नेहा, धन्यवाद.
amchoor pdr ki jagghe?
निशा; मेनका, जी इसमें भी इमली डाल सकती हैं.