बैगन मटर मसाला

बैगन को कई तरीके से बनाया जाता है, बैगन को मटर के साथ मिला कर बनाया जाय तो यह बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बैगन मटर बनाना भी बड़ा ही आसान है, इसे बनाने में समय तो बहुत ही कम लगता है, तो आइये आज हम बैगन मटर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Matar
- बैगन - 250 ग्राम (एक बैगन)
- मटर के दाने - 1 छोटी कटोरी
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - एक टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Bengan Matar
बैगन को धोकर, छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिये, इन टुकड़ों को सब्जी बनाने तक पानी में ही रहने दीजिये (बैगन के टुकड़ों का कलर नहीं बदलता है).
मटर के दाने धोकर रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद क्रम से हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये, तथा मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, इस मसाले में मटर डाल कर 2 - 3 मिनिट तक भूनिये, अब इसमें बैगन के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, 2 टेबल स्पून पानी डाल कर मिलाइये और सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, ढक्कन खोलकर देखिये कि बैगन नरम हो गये हैं, यदि बैगन नरम नही हुये हैं, और आपको लगे कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1 टेबिल स्पून पानी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकाइये. अब बैगन और मटर दोनों ही नरम हो गये हैं.
बैगन मटर की सब्जी तैयार हो गई है. सब्जी को प्याले में निकालिये, कटा हुआ हरा धनियां डाल कर सजाइये, बैगन मटर की सब्जी परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आप प्याज डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज कतर कर, हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
Frozen muttor ko hot oil me 1 min ke liye fry kare after washing 2 times..U wont get smell afterthis.
Dear निशा मधुलिका
Thank you very much for your Simple and Delicious recipies.
निशा: बैगन कोई भी लिये जा सकते हैं, लेकिन कम बीज वाले बैगन स्वाद में अच्छे होते हैं.
nancy
ढोकले के लिये यहां देखिये
http://nishamadhulika.com/no_oil_recipe/instant_dhokla_recipe.html
http://nishamadhulika.com/snacks/besan-dhokla-recipe.html