बथुआ की भुजिया - Bathua Bhujia Recipe

आप बथुआ का रायता तो बनाते हीं होंगे. इसे आप पालक या सरसों में मिला कर स्वाद को और बढ़ा सकते हैं. बथुआ पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. सर्दियों में तो बथुआ हमारे खाने का अभिन्न अंग होता है. इसकी भुजिया भी बनाई जाती है. आइये आज हम बथुआ की भुजिया बनायें. (Bathua, Lamb's Quarter, White Goosefoot, Wild Spinach).

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bathua Bhujia Recipe

  • बथुआ - 500 ग्राम (एक बन्च)
  • तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • हींग - 2-3 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लें)
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि - How to make Bathua Bhujia Recipe

bathua_patte_208711777.jpgबथुआ के डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये. साफ पानी से दो बार धो लीजिये. चलनी में रख कर पानी निकाल दीजिये.

अब बथुआ को बारीक काट लीजिये.

बथुआ की भुजिया को 2 प्रकार से बनाते हैं. 1. कटे हुये बथुआ को सीधे कढ़ाई में तेल मसाले डाले और भुजिया बना लें.  2. कटे बथुआ को पहले उबाल लें और अब कढ़ाई में तेल मसाले डाल कर बथुआ फ्राई कर लें.

अभी हम पहले प्रकार से बथुआ की भुजिया बना रहे हैं. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये. चमचे से चलाइये.

अब कटा हुआ बथुआ, नमक और लाल मिर्च डाल कर चमचे से चलाकर सब्जी को 2-3 मिनिट तक भूनिये, आधा कप पानी डाल कर सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.

सब्जी का ढक्क्न खोलिये. चमचे से चलाइये और देखिये बथुआ के पत्ते नरम हो गये हैं, अगर पत्ते नरम न हों तो ढककर भुजिया को और 3-4 मिनिट पका लीजिये, पानी कम हो तो पानी और डाला जा सकता है, सब्जी को फिर से चैक कीजिये, अब पत्ते नरम हो गये हैं, यदि सब्जी में आपको पानी की मात्रा दिखाई दे रही है, तो तेज गैस करके बिना ढक्कन के 2-3 मिनिट सब्जी को पकाकर, पानी को जला दीजिये,  बथुआ की भुजिया तैयार है.

बथुआ की भुजिया को प्याले में निकाल लीजिये. परांठे, चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 3:

  • amrita on 13 January, 2009 15:25:02 PM
    kya bathua ko boil kar ke bhi yeh sabzi banai ja sakti hai?

    Nishaa: Amrita, we generaly make Bathua ka rayta with boiled bathua
    Reply
    • Sanjiv on 22 February, 2011 16:56:34 PM
      Yes Amrita, U have got it; do not forget to add ounce of chillies too.
      Reply
  • r.k agrawal on 24 November, 2009 23:55:14 PM
    how bathuwa vegetable prepared with palak or sarson ka saag
    rk agrawal
    निशा: आप बथुआ भी साफ करके सरसों के पत्तों के साथ इन पत्तों की तरह ही काट कर मिला लिया जाता है और सब्जी तैयार कर ली जाती है.
    Reply
  • miss nancy lewis on 27 January, 2012 20:25:04 PM
    wow nishaaji vedio bahut hi achhi lagi khaskar bathuaa ki sabji really aapki website bahut hi labhdaayak siddha hui hai thanx .
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad