बैंगन कतरी (Baingan Katari Recipe)

बैंगन कतरी विशेष अवसरों पर बनाने के लिये एक अच्छी सूखी सब्जी है. इसे आप कड़ाही के बजाय तन्दूर में बनायें तो और भी स्वादिष्ट लगेगी. चलिये आज कड़ाही में बैंगन कतरी बनाये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Katari Recipe
- बैंगन मध्यम आकार का
- तेल - एक बड़ा़ चम्मच
- जरा - एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- तवा मसाला (Tawa Masala) - छोटी एक चम्मच
- दही - दो बड़े चम्मच
- नमक आवश्यकतानुसार
विधि - How to make Baingan Katari Recipe
सबसे पहले बैंगन के आधा इंच मोटे स्लाइस काट लें और इन स्लाइस के दोनों ओर नमक लपेट दें. फिर इन बैंगन के स्लाइस के दोनों ओर चाकू की सहायता से हल्के कट लगा दें ताकि जब मसाला डाले तो इसके अन्दर तक भर जाय.
दही में तवा मसाला डाल कर चम्मच से चला ले और बैंगन के स्लाइस को इस मसाले में अच्छी तरह दोनों ओर से लपेट लें.
एक चौड़ी कड़ाही को आग पर रखकर एक चम्मच तेल डाले और थोड़ा जीरा हल्दी डाल कर तड़कने दें और बैंगन के स्लाइस को कड़ाही में इस तरह बिछाये के एक दूसरे के ऊपर स्लाइस न आये. इसे हल्की आग पर सिंकने दें.

थोड़ी देर बाद स्लाइस को कड़्छी की सहायता से हल्के हाथ से इस तरह पलटें कि यह टूटे नहीं. कड़ाही को ढककर इन्हें हल्की आग पर पकने दें. लगभग पांच मिनट बाद इन्हें उतार लें. बैंगन कतरी तैयार हैं इन्हें गरमागरम पूड़ी या परांठे के साथ परोसे.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 14:
please tell.
निशा: पूनम, मसाले कालम में आप तवा मसाला के वारे में देख सकती हैं, यह फ्राइड सब्जियों में अच्छा लगता है.
निशा: श्वेता, मैं तवा मसाला लिखने की कोशिश करूंगी