शलगम आलू की सब्जी (Aloo Shalgam Recipe – Potato Spicey Turnips)

Aloo Shalgam Recipe

शलगम यानी Spicey Turnips को सलाद के लिये तो प्रयोग किया ही जाता ही है. शलगम की सब्जी भी आलू के साथ बहुत अच्छी बनती है, तो आइये आज हम शलगम आलू की सब्जी बनायें.

आवशयक सामग्री - Ingredients for Aloo Shalgam Recipe

  • शलगम - 250 ग्राम
  • आलू -  250 ग्राम
  • तेल - 1 1/2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरीमिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ (बारीक कतर लीजिये या कद्दूकस कर लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

aloo_shalgam2_881948805.jpg

विधि - How to make Aloo Shalgam Recipe

शलगम और आलू को छीलिये, धोइये और एक आलू और शलगम के 6 या 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये, मसाले को भूनिये.  अब शलगम, आलू, नमक और लाल मिर्च डाल कर, सब्जी को 2-3 मिनिट तक चमचे से चला चला कर भूनिये.  2 टेबिल स्पून पानी डाल कर सब्जी को ढक कर 8-9 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी का ढक्कन खोलिये.  आलू को तोड़कर देखिये अभी आलू नरम नहीं हुये हैं.  सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चला दीजिये.  यदि सब्जी पकाने में पानी की और आवश्यकता हो तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, फिर से 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये.  सब्जी को खोलिये, आलू को तोड़कर देखिये, आलू नरम हो गये हैं.  शलगम तो बहुत जल्दी पक जाते हैं.  तो आपकी शलगम आलू की सब्जी पक गई है.  सब्जी में अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये.

शलगम आलू की सब्जी को बाउल में निकालिये. सब्जी के ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम शलगम आलू की सब्जी परांठे, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.

शलगम आलू की सब्जी (Aloo Shalgam Recipe – Potato Spicey Turnips)
Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • on 03 October, 2008 02:30:02 AM
    hi nisha, aapki recipes ka collection bahut authentic aur badiya hai. I'm glad I visited your website. Kyunki shalgam pakne ke baad thodi watery/sticky ho jaati hai, meri ma, end mein zara sa bhoona besan zaroor daalti hai. It absorbs the excess water takes the taste to another level.

    Your website is a treasure-trove of home-cooking. Kudos to you!!
    Reply
  • p on 16 November, 2009 23:16:35 PM
    Nisha - I followed your receipe step by step and this subzi came out so well. It felt like we were at home with mom cooking for us.

    Thank you for this receipe. I like Shalgam all over again now :)
    Reply
  • leena on 16 January, 2010 04:43:58 AM
    hi,nisha-i tried ur reciepe and my family really likes it .it taste even better with plain paratha.the best thing is both the alloo and shalgam looks same and is good for kids also.
    Reply
  • Neelam Sharma on 23 October, 2010 16:15:45 PM
    Hi Nisha Your all recipe My family Like it But Your web site is not Pizza recipe. Thank U all ur recipe. Neelam
    Reply
  • Chandresh Prakash on 08 February, 2011 23:39:15 PM
    Cooked and enjoyed the delicious sabji. I added more water than stated here, the first time around and did not add amchoor - still tasted great !!!
    Reply
  • anjali ayushi on 09 February, 2011 20:52:40 PM
    hallo mam , i want this recipe. and please tell me the recipe of amla .how 2 make amla ??
    tell me please >
    please please tell me

    निशा: अंजली आप हैडर में दिख रहे सर्च बटन में लिखकर रेसीपी खोज सकती हैं. आंवला की रेसिपी का लिंक निम्न है
    Amla Recipes
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad