बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)

Aloo beans recipe

बीन्स की फलियां प्रोटीन्स और लौह तत्व के मुख्य स्रोत है. इसकी सब्जी बड़ी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम बीन्स आलू की सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo beans Recipe

  • बीन्स - 250 ग्राम
  • आलू - 2 मीडियम आकार के
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च -2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कतर लीजिये या कद्दूकस कर लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां    -  एक टेबल स्पून

विधि - How to make Aloo beans Recipe

बीन्स के दोंनो किनारे से डंठल तोड़ते हुये धागे निकाल दीजिये.  बीन्स को साफ पानी से 2 बार धोकर, चलनी में रख कर पानी निकाल दीजिये, और छोटा छोटा काट लीजिये.

आलू को छीलिये और धोकर, एक आलू के 6 टुकड़े करते हुये बड़े आकार (बड़े टूकड़े स्वाद में अच्छे लगते है) में काट लीजिये.beans_aloo_2_888061665.jpg

कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर चमचे से चलाकर भूनिये.  आधा कटोरी पानी डाल दीजिये.  अब कटे हुये आलू, बीन्स, नमक और लाल मिर्च  डालकर 2-3 मिनिट तक भूनिये.

सब्जी को ढककर, 10 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.  सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये.  आलू को तोड़कर देखिये, यदि आलू अभी नरम नहीं हुये हैं, तब सब्जी को फिर से ढककर 6-7 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये.  सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये. आलू और बीन्स नरम हो गये हैं.  सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाइये.  बीन्स आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकालिये.  हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालकर सजाइये.  गरमा गरम बीन्स आलू की सब्जी चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • amrita on 04 February, 2009 12:00:32 PM
    whenever i make beans- aloo, the colour of beans get dark, it does not remain green.
    can you please suggest how to retain the colour of the beans?
    Regards
    Reply
    • purnima on 26 May, 2011 10:15:52 AM
      this is very good reipe.i prepared it and all family members liked very much.
      Reply
  • sumeet on 13 June, 2009 11:19:28 AM
    kya aap sirf indian hi khana banate hay muje khuch english some chayaniz bhi bataye
    Reply
  • kalpana on 12 January, 2010 08:10:42 AM
    i m finding this recipe from very long time at last i find it now i can prepare it thakyou very much
    Reply
  • sabiha on 28 March, 2010 08:13:37 AM
    mene khana banana abhi sikha hai mujhe kuch aasan aur jaldi banne wali recipebataye
    Reply
  • geetika kedia on 27 June, 2010 11:41:05 AM
    aapki har dish me aapne masale pehle daalne ko kaha hai aur baad me kuch aur.mujhe lagta hai k pehle masale daal dene se vo jal jaate hai.....isliye pehle tadke ka saaman ya sabzi aur fir usme masale daalne chahiye...........
    Reply
  • neeru kashyap on 28 July, 2011 15:52:37 PM
    thank you nisha ji for your easy made receipe method . but i want to know one question from you that why you not use onion and tomato in your receipe method.

    निशा:
    नीरू आप दोनों चीजें सब्जी में डाल सकती हैं, लेकिन हमने ये सब्जी हींग और अमचूर पाउडर के साथ बनाई हैं, ये डिफरेन्ट स्वाद भी आप बना कर देखिये.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad