केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe

हर किसी के बचपन की यादें किसी न किसी तरह की कुल्फी के साथ जुड़ी हुई होतीं है. आईये आज केसर पिस्ता मलाई कुल्फी (Kesar Pista MalaI KulfI) बनाकर अपने बचपन की याद ताजा करें
आइसक्रीम जहां नर्म मुलायम होती है जबकि कुल्फी रवेदार थोड़ा सख्त जमी हुई होती है. इसे एयर टाइट कन्टेनर में जमाने की आवश्यकता नहीं होती. इसे आप घर की कटोरियों में, छोटे कुल्हड़ नुमा मटकों में, छोटे ग्लास में या बाजार में उपलब्ध कुल्फी मोल्ड (Kulfi Moulds) में जमा लेते हैं,
पारम्परिक कुल्फी दूध को गाड़ा करके बनाई जाती है. इसमें दूध को इतना उबाला जाता है कि इसका आधे से भी कम भाग रह जाय. आजकल कुल्फी को घर में कन्डेंस्ड मिल्क और सूखे मिल्क पाउडर से भी बना लेते हैं लेकिन इसमें कुल्फी का वो स्वाद नहीं रहता. कुल्फी के स्वाद में दूध के रेशे होने चाहिये जैसे कि रबड़ी में रहते हैं. बल्कि आप कुल्फी को रबड़ी में थोड़ा दूध मिलाकर जमा हुआ रूप भी मान सकते हैं.
आप इस केसर पिस्ता कुल्फी में पिस्ते की जगह बादाम डालकर केसर बादाम कुल्फी (Kesar Badam Kulfi) या सिर्फ केसर डालकर केसर मलाई कुल्फी ( (Saffron Malai Kulfi) बना सकते है. केसर डालने से कुल्फी का रंग हल्का पीला होता है. बाजार में अधिक पीले कलर की कुल्फी में पीला रंग मिला होता है. इसलिये आपकी घर में बनी केसर कुल्फी अधिक पीलापन लिये नहीं होगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Kulfi
- दूध - 1.25 लीटर (फुल क्रीम्)
- ब्रेड स्लाइस - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- छोटी इलाइची - 4-5
विधि - How to make Saffron, Pistachio Kulfi
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.
पिस्ते की मिगी बारीक कतर लीजिये, इलाइची छील कर कूट लीजिये. ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये. प[बचाये हुये एक कप दूध को आग पर रखकर चीनी केसर डालकर घोलिये, किनारे कटे ब्रेड की स्लाइस भी इस दूध में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये. बाजार में पिस्ते नमकीन और साधारण दो तरह के मिलते हैं. नमकीन पिस्ते छिलके के साथ आते है जबकि साधारण बिना नमक के पिस्ते सिर्फ मिगी के रूप में आते हैं. आप बिना नमक के पिस्ते की मिगी ही लीजिये.
अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड चीनी केसर मिला दूध और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.
आपकी केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये तैयार है. इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दें. ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग दो या ढाई घंटे में जम जायेंगीं.
जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.
बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं. जमने के बाद इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.
Read this article in English - "Saffron Pistachio Kulfi Recipe"
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 47:
निशा: भक्ती, रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
Can u please write the recipe for the faluda, i like very much kulfi with faluda but i never find how to make faluda.
It will be very nice if u can provide.
well thanks a lot for these tasty and healthy dishes.
निशा: अनु रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
thankyou.
निशा: स्माइल आप पहले आग तेज रखे, दूध में उबाल आने के बाद धीमी या मीडियम आग पर दूध को आधा रहने तक उबाल लीजिये.
निशा: बीना, केसर के 20-25 टुकड़े प्रयोग में लाइये.
whenever i make icecream/kulfi i get icicles in it.
barf ka taste aane se vo acchi nahi lagti.
can u pls. tell any solution to it.
Thanks
aapki recipe bahut achchi hai.
सपना, कुल्फी को 4-5 मिनिट के लिये फ्रीजर से निकाल कर बाहर रखिये और अब खाइये,वह बिलकुल अच्छी हो जाती है.
thanx
How are you? Hope fine. You are doing a great job by providing this site. I really love your site, And have learn many things from the same.I desperately what you to please guide us hos to Make choco chip ice cream .As I have gone to many webistes bu they are making it with Eggs yolk. And being Vegetarian I want irt withiout them . Can you please help me in this.
Thanks in Advance.
निशा: सरोज आप दूध आधा होने तक गाढ़ा कीजिये और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये.
निशा: बाजार से रबड़ी लाकर भी जम जायेगी और ब्रेड नीचे भी नहीं जमती.
निशा: नीलम चल जायेगा लेकिन ब्रेड से अच्छा स्वाद बनता है.
thanks for sharing your receipes .
निशा: प्रीती, ब्रेड मिलाने के बाद, दूध को नहीं पकाना है.
निशा: किरन, कुल्फी तो हमने बिना मलाई के ही बनाई है.
निशा: किरन, मैं अवश्य लिखूंगी.
but i want the recipe of making a malai kofta!
निशा: शीतला, आप मलाई कोफ्ता रैसीपी सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं
Kulfi main burf a rahi thi. please help me.
i want to know how to make creamroll
निशा; रेखा, इन्हैं डीप फ्राई करके, चाट मसाला डालकर, कुरकुरे स्नेक्स की तरह प्रयोग में ला सकती हैं.
Lajawab Kulfi bani thi, mere in-laws kha ke khush ho gaye thei, or mujhe bhi kulfi bahot pasand aayi, or iss kulfi ko khane ke baad aub market ki kulfi band or ghar ki kulfi bani shuru ho gayi hai...
Thanks Nisha ji
could you please help me with the recipe of falooda too?it tastes awesome with kulfi.
निशा: अर्चना, हम लिखेंगे.
निशा: पूनम, भारी पार्टीकल नीचे बैठने के कारण एसा हो सकता है, कुल्फी को 2 घंटे जमने के बाद, फ्रीजर से निकाल कर अच्छी तरह मिला दें तब सारी कुल्फी एक जैसी ही होगी.
Many thanks,
JMW
निशा: अनिशा, कुलफी को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये.
our badiya ayyega