कद्दू का रायता (Pumpkin Raita – Kaddu ka Raita)

कद्दू का रायता (Kaddoo ka Raita) हर रायते की तरह खाने को पाचने में भी सहायता करते है. आज हम कद्दू का रायता (Kaddu ka Rayta, Pumpkin Raytaया Sitaphal ka rayta) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pumpkin Raita
- कद्दू - 250 ग्राम
- दही - 250 ग्राम
- हरी मिर्च- 2 ( बारीक कटी हुई )
- भूनी हुई हींग - 1 पिंच
- भुना हुआ जीरा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच से कम )
विधि - How to make Pumpkin Raita
कद्दू को छील कर धोइये और काट लीजिये.
एक बर्तन में कद्दू को डालें, एक कटोरी पानी के साथ उबालने के लिये धीमी गैस पर रख दीजिये. ( 10-12 मिनिट मे कद्दू उबल जाता है )
दही को मथ लें, उबले हुये कद्दू से पानी निकाल दीजिये, ठंडा कीजिये, चमचे की सहायता से मसल लीजिये या मिक्सी में हल्का सा पीस लीजिये.
दही में, कद्दू, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा, हींग और नमक डाल कर मिला दीजिये. लीजिये आपका कद्दू का रायता तैयार है.
गरमा गरम खाने के साथ ठंडा कद्दू का रायता परोसिये और खाइये.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 5:
ki thank for you
mona
निशा: मोना जी Pumplikn ka Halwa का लिंक निम्न है. आप इसे मिठाई सेक्शन में जाकर भी देख सकतीं हैं
http://nishamadhulika.com/sweets/kaddu-halwa-recipe.html
where i found and what is the cost.
thanks a lot.