मिक्स वेज (Mix Vegetable Rayta) रायता

MIX_VEG_RAYTA

रायता खाने के स्वाद को बढ़ाता हैं, और खाने को पाचक भी बनाता हैं. आज हम खाने के साथ मिक्स वेज रायता बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Vegetable Rayta

दही ---------- 250 ग्राम
खीरा ---------- 1 ( छील कर बारीक काट लें )
टमाटर --------- 1 ( बारीक काट लें )
हरी मिर्च --------- 1 छोटी सी ( बारीक काट लें )
हरा धनियां --------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
काली मिर्च ---------- 1/6 छोटी चम्मच
भुना हुआ जीरा --------- आधा छोटी चम्मच ( पिसा हुआ )
नमक ----------- स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच )

विधि
दही को मिक्सी से फैट लें. कटे हुये खीरा, टमाटर, हरी मिर्च,हरा धनियां डाल कर मिला दें. काली मिर्च और नमक डाल दें. आधा भुना हुआ जीरा पाउडर डाल कर मिला दें. रायता तैयार है.

रायते को बाउल में निकाल कर बचे हुये जीरा पाउडर और हरे धनिये की पत्तियों से सजायें, और खाने के साथ परोसें और खायें.

4 लोंगों के लिये. समय 10 मिनिट

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 5:

  • Amrita on 30 January, 2010 06:54:44 AM
    Nishaji,Hello .this recipe is to good.
    Reply
  • Anjali Singh on 10 February, 2010 05:40:20 AM
    it is very delicious dish. thxxxxxx Nishaji
    Reply
  • ranjeeta on 09 April, 2010 09:24:20 AM
    nice receipe
    Reply
  • Hitu on 18 June, 2010 04:29:50 AM
    NishaMadhulika ji, please tell me how to prepare pineappple rayta?
    Reply
  • shweta on 08 August, 2010 11:11:30 AM
    how to prepare fruit rayta?
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad