आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream Recipe)

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat) और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream
- आम - 4 ( 1 कि. ग्राम )
- दूध - 1 लीटर
- क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
विधि - How to make Mango Ice Cream
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये और आधा रहने तक उबालिये.
आम धोइये, छीलिये, दो फांके अलग रख दीजिये और बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
दूध को ठंडा कीजिये, आम की इस प्यूरी और क्रीम को ठंडे दूध में मिला कर फैटिये
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और अच्छी तरह ढक्कन लगाकर 2 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो.
1 घंटे बाद फ्रीजर से निकालिये और फिर से इस जमी हुई आइस क्रीम को अच्छी तरह फैटिये ताकि आइस क्रीम के अन्दर क्रिस्टल न रहें.
अलग रखी हुई आम की दो फांको के छोटे छोटे टुकड़े करके इसी मिश्रण मे मिला दीजिये. आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
आइसक्रीम को फिर से 2 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. आइसक्रीम को कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 61:
निशा: मीनाक्षी, आप ताजा मलाई भी डाल सकती है.
निशा: रिचा, आप मलाई नहीं डालना चाहती तो मत डालिये.
nisha ji agar aap mujhe garlic bread stikcs banana bata de .
thanks,
with regards.
Please put a cake recipe without oven.
thanks.
Yours Visitor,
Sonam Singh.
निशा: गजल, पेय कालम में देख लीजिये, आम का पना दिया हुआ है.
http://nishamadhulika.com/hot_and_soft_drinks/aam-ka-pana-recipe.html
thank u
Cream kya hoti hai please tell us. i am in UK and do not know about cream
निशा: निशा, ये दूध से ही बनती है,किसी भी डेयरी पर मिल जायेगी.
i will try today. thanks.
Thanx.
निशा: हितू, क्रीम बाजार में मिलती है, आप घर में दूध से निकाली ताजा मलाई भी स्तेमाल कर सकती हैं.
I tried the mango icecream (i used very less cream) and churned it using hand blender after 2 hours.
after that I kept it in air tight container for 3 hours. It got so many icicles in it. I do not know why. Can you please guide
Thanks
निशा: वरी आप क्रीम की मात्रा भी बराबर रखें आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
I always faild to make icecream instead became icecubes.now m very happy with u to give such an easy recepie..
Thanx alot...
निशा; वैशाली, धन्यवाद. आपके लिये ये रैसिपी लिखने की कोशिश करती हूँ.
please?????????????????????????
as usual wonderful recieipe.
i was also thinking of requesting the reciepe of gobhi manchurian without onion garlic.
can you plzzz tell us....
thanks a ton in advance..
निशा; अर्चना, क्रीम से आइस क्रीम सोफ्ट और स्वादिष्ट बनती है.
निशा: हर्षा, आपने सारी चीजें उतनी ही ली है तब तो आइसक्रीम नरम और स्वादिष्ट बननी चाहिये, क्रीम कम होने से आइसक्रीम सख्त जमती है.
निशा: हर्षा, आप आम की मात्रा कम करके मलाई बड़ा देगीं तो स्वाद तो अवश्य बदलेगा ही. आप इसे बनाईये और हमसे अपना अनुभव शेयर कीजिये
निशा: जसी, आम चूरन आप अमचूर पाउडर या आमपाचक को कह रही हैं या और कुछ है?.
Today i prepared cake by using your tips(In pressure cooker with salt) & that recepie/technique worked very nice.
Thanks.
I have some more questions to ask you...if u would reply me back that would be appreciated..
i.e-i have audition on 22nd for master chef and for that i need to prepare a recepie..though i know preparing sooo... many dishes including north indian/south indian/punjabi...and many more..but plz do help me what to prepare at that day should be unique and different from others ..please reply me on my son's email I.D
Thanks & Regards
Manoj Soni.
निशा: यशोदा, जो रैसिपी आप ज्यादा पसन्द की जाती हो और आप अच्छी तरह बना सकते हों बनाइये, आप मास्टर सैफ में जा रहें हैं, आप अपने अनुसार जो चाहें वह बनाइये, मेरी ओर से शुभकामनायें आपको.
Your recipe is really wonderful. The mango ice-cream which I prepared as per your recipe was soft & tasty. Infact yummy. Thank you so much, I had never expected that I could make such a delicious ice-cream & that too home made. Thanks once again.
निशा: रजनी मैं लिखूंगी.
निशा: बन्दना, आम को छीलिये, चाकू से पल्प काट कर निकाल लीजिये, पल्प को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये. सारी चीजें मिला कर मिक्सर से ही फैंट लीजिये.
pls aap mujhe achi-2 receipie bataye jo meri family ko pasand aaye
निशा: बन्दना, आपके पास रई या मेनुअली हाथ से फैटने के लिये वाला जो भी हो उससे आप इन्हैं फैट सकती हैं.