लौकी का रायता (Lauki ka raita)

लौकी का रायता (Lauki ka raita) बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. आप में से कुछ लोग लौकी की सब्जी खाना भले ही नहीं पसन्द करें, लेकिन लौकी का रायता अवश्य पसन्द करेंगें. आईये आज हम लौकी का रायता (Doodhi ka rayta) बनाते हैं. चार लोगों के लिये. समय 10 मिनिट.
Read this recipe in English - Lauki ka Rayta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ka Rayta
- दही ——— 250 ग्राम
- लौकी ———- 250 ग्राम
- नमक ———- स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच )
- हरी मिर्च ——— 1 ( बारीक कटी हुई )
- भुना हुआ जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Lauki ka Rayta
लौकी को छील कर धो लें. अब इस लौकी को कद्दूकस कर लें.
कद्दूकस की गई लौकी को किसी बर्तन में भरकर उबालने रख दें. ( लौकी को उबालते समय एक टेबिल स्पून पानी डाल दें, और धीमी गैस पर ढककर उबाले ). 5-6 मिनिट में लौकी पक जाती है.
दही को मथ लें या मिक्सी में फेंट लें.
फैटे हुये दही में, पकी हुई लौकी,नमक, हर मिर्च् और भूना हुआ जीरा डाल दें. लौकी का रायता (Doodhi ka raita) तैयार है.
लौकी के रायता (Ghiya ka raita) को बाउल में डाल कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दें. खाने के समय निकालिये, और ठंडा रायता गरम गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 7:
Thanks
Asha
mam mujhe aapki site bahut achi lagti hai.. main kitchen mein nayie hun i mean mujhe jyada kitchen ka kaam nahi aata to aapki site bahut kaam aatie hai... thanks
mujhe aapse ek baat poochnie hai ki main roti banatie hun wo soft nahi ban paatie kya reason ho sakta hai main kya karoon jisse roti soft ban sake :)
aur mujhe lunch ke liye bhi husband ko pack karke deni hoti hai to wo to bilkul achi nahi rah paati... main kya karoon ?
Thanks
shikha
निशा: शिखा, आटे में स्वादानुसार नमक और एक कप आटे में एक छोटी चम्मच के हिसाब से तेल मिलाइये, आटे को मसल मसल कर मुलायम गुथिये( आटा गूथने के लिये आटे से आधा पानी की आवश्यकता होती है). आटे को रोटी बनाने से लगभग 20 मिनिट पहले गूथ कर रखिये. रोटी को छोटी 6-7 इंच के व्यास में बेलिये, तवे पर पहली ओर कम और दूसरी ओर ज्यादा सेकिये, आग पर सेकते समय रोटी को चिमटे से घुमा घुमा कर सेकिये, मुझे उम्मीद है कि आप अच्छी मुलायम रोटी बना पायेंगी.
निशा: सपना, जी मैं लिखूंगी.
mam mujhe apki site bahut pasand hai.....as mjhe kch khas bnane ni ata ,...but apki site se bahut kch sikha hai....
thanks...
ye recipe bahut acchi hai
निशा: श्रुति, धन्यवाद.