Fruit Cream Recipe – Fruit Salad Whipped Cream – फ्रूट क्रीम

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है. इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit Cream Recipe
- क्रीम या फ्रैस मलाई - 400 ग्राम (2 कप)
- चीनी - 50 ग्राम (1/4 कप)
- केला - 1 (मीडियम आकार का)
- सेब - 1( मीडियम आकार का)
- पका आम - 1(मीडियम आकार का)
- अंगूर - 100 ग्राम
विधि - How to make Fruit Cream Recipe
क्रीम या मलाई को चीनी मिला कर इतना फैट लीजिये, कि चीनी पूरी तरह घुल जाय. मलाई को मिक्सर में भी डाल कर चला सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं फैटेंगे ज्यादा फैटने से क्रीम या मलाई से मक्खन निकल सकता है.
केला, सेब और आम को धोइये, छील कर एक वर्ग सेमी. के टुकड़ों में काट लीजिये. अंगूर को धोइये, डंठल तोड़िये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये, यदि छोटे अंगूर हैं तो साबूत भी रख सकते हैं.
कटे हुये फलों को, क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर, चमचे से मिला दीजिये. यदि आप रंग और खुशबू पसन्द करते हैं, तो इस मिश्रण में 2 टेबल स्पून रूआफ्जा डाल कर मिला दीजिये.
लीजिये आपकी फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है. फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये, ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये.
फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है. फल के बीज और छिलके निकाल दीजिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये. किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 55:
g plz aap iskai ander summer recipe bhi dhlai thanx .
madhulika can u tell me how to make icecream like market icecream.
main daily apki receipe dekta ho or apni mummy se banvata hoon, please ice-cream ki bahut sari receipe bataya. Thank you.
Kya aap mujhe rabri falooda banana bata sakti hain
can u tell me how to prepare rabri falooda
AGER CREAM GARI HO JAY TO KYA IS ME DOOD DAL SAKTE HAI. CREAM KO SUGER MEIN MIX KERTA HUA KAI BAAR MAKHEN NIKLE JATA HAI TO KYA KERA
निशा: सुरभि, क्रीम में दूध मिला कर पतला कर सकते हैं. मिक्सर को ज्यादा देर तक मत चलाइये,मलाई जल्दी ही मैस हो जाती है.
it ll be instant fruitcream if u use icecream instead of cream
निशा: शोभिका, आप थोड़ा कस्टर्ड दूध में पका कर मिला दीजिये, फ्रूट क्रीम गाड़ी हो जायेगी.
निशा: तृ्प्ति, व्हिप क्रीम तैयार भी मिलती है और आप घर में क्रीम और चीनी पाउडर को मिलाकर, फैट कर बना सकती हैं.
निशा: जोना, आप अपने पसन्द के कोई भी फ्रूट डाल सकते हैं.
निशा: सफेद क्रीम में केशर मिला कर केशरिया क्रीम बनाना चाहिये लेकिन बाजार में तो इसे खाने के रंग मिला कर बना लेते हैं.
निशा: चेतना, मोमोज की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन में लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, सैन्डविच लिखने के लिये में कोशिश करूगी.
plz tell me how to make icing of cake at home.
also tell about FAlooda of ice cream
निशा:
सुजाता, मैं लिखूंगी.
fruit cream me koi masale bh dlte hain. pls reply me i m waiting nisha ji.
निशा: रोहिनी, आप फ्रूट क्रीम इस तरह बनाइये, और अधिक स्वाद के लिये 3-4 छोटी इलाइची, छीलकर पाउडर बनाकर डाल दीजिये, फ्रूट क्रीम बहुत अच्छी बनती है.