बूंदी का रायता (Boondi ka rayta)

खाने के साथ रायता होने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. बूंदी का खाने में लाजबाव रायता बनाने में बहुत ही आसान होता है. आईये बूदी का रायता (Boondi ka raita) बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi ka Rayta
- दही ---------- 200 ग्राम
- बेसन की बूदीं --------- 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी )
- भुना हुआ जीरा -------- आधा छोटी चम्मच पिसा हुआ
- हरी मिर्च -------- (1 बारीक कटी हुई )
- नमक -------- स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच )
विधि - How to make Boondi Ka Rayta
रायते की बूंदी को 5 मिनट तक पानी में भिगोयें. छननी से छान कर पानी हटा दें. दही को मिक्सी में फैंट लें और बूंदी दही में मिला दें. नमक, हरी मिर्च और जीरा मिला दें.
रायता तैयार है. थोड़ा सा जीरा रायते में ऊपर से छिड़क कर सजायें और अब खायें.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 16:
CHAT MASALA DAL SAKTE HA KYA
निशा: स्वेता, चाट मसाला खट्टा होता है, यदि आपको इसका स्वाद रायते में पसन्द आता है तो रायते में स्वादानुसार चाट मसाला डाल सकती हैं.
Nisha: सुभाष जी, बूदी के रायते के लिये सादा बूंदी प्रयोग में लाई जाती है.
निशा: दीपाली मैं जल्दी ही लिखूगी.
Aap ki paak kala sanbandhi jaankaari aati utaam aevan gyanvardhak hai khas taur se mere jaise kunware cook ke liye. :D
aapse ek namr nevedan hai ki app ,Poodina raita ki vidhi batane ki kripa kare.
Dhanyawaad
Aapka hitakanshi mitr - Amit
निशा, आपको जैसी पसन्द हो, दोनों तरह से मिर्च डाल सकते हैं.
thanks
Boondi ko Garam Pani mei bhigona chahiye. Aap ka kya suggestion hai?
Regards,
Gaurav
निशा: गोरव, यदि आप तेल नहीं खाना पसन्द करते तो बूंदी पानी में भिगो कर उस पानी को निकाल दीजिये, यदि बूदी अच्छे तेल में नहीं बनी तो बूंदी पानी में भिगोकर पानी निकाल दीजिये और रायता बना लीजिये, अगर एसा नहीं हैं तो आप बूंदी रायते में सूखी ही डाल कर रायता बना लीजिये.
निशा: शिप्रा, धन्यवाद.
निशा: कावेरी, आप सच कह रही हैं, लेकिन बाजार की बूंदी में यदि तेल की महक हो तो बूंदी को पानी में भिगो कर निकाल लेने से तेल की महक नहीं रहती.
meetha rayta kaise banta hai.maine shadiyon me meetha rayta khaya hai waisa aap bataye