बनाना चोकलेट आइस क्रीम – Banana Chocolate Ice Cream

दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.
आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में
नेचुरल्स आइसक्रीम
और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है. ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Chocolate Icecream
- केला - 2
- चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- नीबू - 1
- दूध - 1 कप फुल क्रीम
- क्रीम या ताजा मलाई - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चोकलेट - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to Make Banana Chocolate Icecream

केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये, चीनी डालिये और चलाते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये, चीनी के दाने क्ड़ाही के किनारों पर कुछ अधिक पके होंगे. जब मिश्रण हल्का ब्राउन हो जाय, आग बन्द कीजिये.

केला चीनी के मिश्रण में क्रीम मिलाकर फैटिये. जब केला अच्छी तरह से एकसार हो जाये तो इसमें नीबू का रस, चौकलेट क्रस और दूध मिलाइये. इस मिश्रण को भी अच्छी तरह फैट लीजिये.
अच्छी तरह से फैंटे हुये मिश्रण को ठंडा होने के लिये फ्रिज में 30 मिनट के लिये रख दीजिये.

आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये इसमें क्रिस्टल न रहैं और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी.
अब आपकी आइसक्रीम जमाने के लिये तैयार है.

इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर आइसक्रीम जमने के लिये रख दीजिये. आइसक्रीम जमाने का कन्टेनर एयरटाइट होना चाहिये, नहीं तो आइसक्रीम मुलायम न होकर सख्त बनेगी.
1-2 घंटे में केला चोकलेट आइसक्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) जम कर तैयार हो जायेगी.
खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 68:
निशा: मोना पके केले छीलिये, पतले पतले काटिये और नान स्टिक कढ़ाई में चीनी मिला कर चलाते हुये पकाइये, केले लगभग मैस हो जाते हैं और चीनी पिघल जाती है, इतना होने बस 3-4 मिनट ही लगते हैं.
निशा: अनु आप केले को ठंडा करके ही क्रीम डालिये.
निशा: गजल, आम का शरबत और आम का शेक रैसिपी आप पेय कालम में देख सकती हैं. इसका निम्न लिंक है
http://nishamadhulika.com/hot_and_soft_drinks/mango-juice-recipe.html
http://nishamadhulika.com/hot_and_soft_drinks/mango-shake-recipe.html
निशा: मीनाक्षी, आप चोकोलेट की जगह चाहे तो कुछ भी यूज न करें तो भी चलेगा.
निशा: इशिका, नीबू का प्रयोग स्वाद बड़ाने के लिये किया जाता है, अगर आप नीबू का प्रयोग नहीं करना चाहते तो मत कीजिये.
thanks
nancy
निशा: अम्रिता, अच्छी आइसक्रीम बनाने के लिये क्रीम या मलाई आवश्यक है.
निशा: रीता, बनाना चकलेट आइसक्रीम में तो बनाना ही डालना होगा.
AND KRIM KAISE BANAYE
निशा: अन्नी, चकलेट और क्रीम बाजार में मिलती हैं.
i like ur website n learn lots of things to cook. i want to ask abt this recipe can we add cocooa pwd instead of chocolate.
if yes den hw much pwd we shuld add.
pls reply. thnx.
निशा: अखिल, चकलेट आइसक्रीम में तो चोकलेट ही स्तेमाल करेंगे.
निशा: नियति, आप बना सकती हैं,लेकिन इस तरह की रैसिपी के लिये नानस्टिक कढ़ाई अच्छी रहती हैं.
निशा: प्रीति, क्रस्ड या चकलेट चिप्स कोई भी डाले जा सकते हैं.
निशा: यदि आप पास्चराइज्ड दूध प्रयोग कर रहीं है तो इसे उबालने की कोई जरूरत नहीं है.
निशा: फुल क्रीम दूध वह होता है जिससे क्रीम न निकाली गई हो, कनैन्स्ड मिल्क प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: निति, आइस क्रीम जमाने के आधा घंटे बाद और एक बार आइस क्रीम को फैट लीजिये,तब वह उतनी सख्त नहीं होगी.
pls. giv mor recipes like this . no chemicals.
निशा: मोहिनी, कोकोआ पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: चेतन, दूध को पहले उबालना होता है.
निशा: सारिका, फ्रिज में दही जमने के बाद रख दीजिये.
निशा: रीता, आप ये चोकलेट भी यूज कर सकती हैं.
निशा: कौशर जी, चौकलेट ब्रिक अलग से आती है, वह चौकलेट अच्छी होती है वह ही प्रयोग में लाइये, अगर न मिले तो चौकलेट पाउडर भी प्रयोग में ला सकते हैं.
maine kabhi kisi chij me chocolate use nahi ki mujhe nahi pta hai ki kis chij me kaun si chocolate use kare shopkeeper ko kya kahu ki kaun si chocolate de?aur yeh bhi btaiye ki agr chocolate na use kare to kya yeh tasty ban sakti hai?
with regards
ruchi.
निशा: रुचि, आइसक्रीम में चौकलेट डालने से चौकलेट का स्वाद मिलता है, बिना चौकलेट के भी आइसक्रीम बनाई जा सकती है.
निशा: आलिया, जी आप यूज कर सकती हैं.
निशा: पूनम, बनाना को स्टील कढ़ाई में पका लीजिये और पानी नहीं, थोड़ा सा दूध डाल दीजिये.
निशा: पूनम, आपने केले की मात्रा दुगनी कर दी है, लेकिन क्रीम की मात्रा दुगनी नहीं की है इसलिये केले का फ्लेवर आ रहा था. आप सारी सामग्री को दुगना करके बनाइये, इतनी आइसक्रीम 8 लोगों के लिये पर्याप्त रहेगी.
निशा: जिन्नी, यदि छैना गाय के दूध से बनाय जाय तो रसगुल्ला अच्छे बनते हैं.
निशा: कामिनी, कई फलों से आइस क्रीम बनाइ जाती है.
kya is tarah strawberry ki bhi icecream ban sakti.......plz give me ans.
emule, limewire