Baingan Ka Raita बैगन का रायता

रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, वे खाने के स्वाद को बड़ाने के साथ, उसे पचाने में भी मदद करते हैं. अलग अलग के तरह के रायते खाने के जायके दुगना कर देते हैं. आइये आज के खाने के साथ हम बैगन का रायता बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Ka Raita
- ताजा दही - 250 ग्राम
- बैगन - 2 छोटे आकार के
- घी या तेल- बैगन तलने के लिये
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Baingan Ka Raita
दही को फैट लीजिये.
बैगन को धोइये, छोटे छोटे टूकड़े में काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में बैगन के टुकड़ों को डालिये और हल्का ब्राउन तल लीजिये, कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.
फैटे हुये दही में तले हुये बैगन, हरी मिर्च और नमक मिला दीजिये. छोटी कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और राई डालिये. राई तड़कने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को रायते में मिलाइये. आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, औरा आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
बैगन का रायता तैयार है. बैगन के रायते को प्याले में निकालिये. रायते के ऊपर बचा हुआ जीरा और हरा धनियां डालकर सजाइये. इस तैयार रायता का प्याला, आधा घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, गरमा खाने के साथ ठंडा बैगन का रायत परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 7:
निशा: सोनिका, आप सही कह रही हैं.