आलू का रायता (Aloo Raita Recipe)

खाने के साथ रायता हो तो खाने में मजा दुगुना हो जाता है. रायते खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही पाचन को दुरुस्त रखते हैं. आलू का रायता (Potatoes With Curd Sauce) झटपट बन जाता है. आईये आलू का रायता (Aloo Rayta,) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Raita Recipe

  • दही - 400 ग्राम (2 कप)
  • आलू - 2 ( उबाले हुये )
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई )
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच ( भुना हुआ पाउडर )
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
  • सादा नमक -  1/4 छोटी चम्मच )
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Aloo Raita Recipe

दही को मथ लें या मिक्सी से फैंट लें.

आलुओं को छील कर तोड़े और दही में मिला दें. हरी मिर्च, आधा  हरा धनियां. काली मिर्च, नमक, काला नमक और आधा जीरा पाउडर मिला दें. चमचे से चलायें रायता तैयार है.

रायते को प्याले में निकाल लें. बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजायें. हरे धनिये से भी रायते को ऊपर से डाल कर सजा दें.

आलू के रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख सकते हैं, और खाने के समय निकालें. ठंडा आलू का रायता गरमा गरम खाने के साथे परोसिये और खाइये.

सुझाव: आलू के रायते को व्रत में खाने के लिये, सादा और काला नमक की जगह सैदा(व्रत में प्रयोग होने वाला लाहोरी) नमक डाल कर बनायें.

समय - 10 मिनिट,  4 सदस्यों के लिये.

Categories:
recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 7:

  • Hussain on 04 August, 2008 20:15:44 PM
    Have you published any book if so please write to me you are wonderful.
    Reply
  • santosh on 06 August, 2008 13:31:14 PM
    bahut hi badhiya
    Reply
  • shoiab on 15 September, 2009 07:15:31 AM
    do u have recepie of how to make tomoto sauce nad cathup if u hav epls tell me
    Reply
  • Anjali Singh on 10 February, 2010 05:42:53 AM
    nishji please mujhe chilli paneer ki tips bata dijiyega.mai aap ke tarike se banana cahti hu.
    Reply
  • sabiya on 29 September, 2010 09:51:00 AM
    nisha please mujhe gazer ka halwa ki tipsb bata dijiyega

    निशा: आप मिठाई कालम में गाजर के हलवा के रैसिपी पढ़ लीजिये.
    http://nishamadhulika.com/sweets/gajar_ka_halwa_receipe.html
    Reply
  • bulbul on 04 October, 2010 11:23:12 AM
    helo ye rayta to hme pta hai aur kuch nya btaiye
    Reply
  • seema on 17 October, 2010 19:37:34 PM
    kaysee banee ga
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad