टेंटी का अचार (Tenti Dela Pickle Recipe)

Tenti dela Pickle Recipe

टेंटी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाया जाने वाला फल है, इसके पेड़ को करील कहा जाता है. यह फल गरमी के दिनों में बाजार में मिलता है.

टेंटी का अचार ( Tenti Dela Pickel) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इस अचार को आप बनाकर साल भर तक रख कर खा सकते हैं . आइये आज हम टैटी का अचार बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tenti Dela Picke

  • टेंटी - 1 किग्रा.
  • हल्दी पाउडर - 50ग्राम ( 1 1/2 टेबिल स्पून )
  • नमक - 50 ग्राम ( 1 1/2 टेबिल स्पून )
  • राई ( पीली सरसों ) - 100 ग्राम ( 3 टेबिल स्पून )
  • हींग - 1/4 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 300 ग्राम

विधि - How to Make Tenti Dela Pickle

टेंटी के डन्ठल तोड़कर उन्हैं साफ पानी से धो लें. इन टैंटियों को एक बर्तन ( यह चीनी मिट्टी का हो या प्लास्टिक का ) में भर कर इतना पानी भर दें कि टेंटी डूब जाय और अब इस बर्तन को धककर धूप में रख दें.

5-6 दिनों में टेंटी का हरा रंग, पीले रंग में बदल जाता है. अब इन टैंटियों को 2 बार साफ पानी से धो कर चलनी में रख दीजिये. 2 - 3 घंटों में जब पानी सूख जाय तो अब हम इन का अचार बनायेगे.

सरसों के तेल को गरम करें और ठंडा कर लें.

राई और हींग को मिला कर पीस लें. हल्दी और नमक मी इसमें मिला लें.

टेंटी को एक बर्तन में डालें. सारे मसाले और 2 टेबिल चम्मच तेल टेंटी में डाल कर अच्छी तरह मिला दें. अब इन टैंटियों को काच के कन्टेनर में भर कर रख दें. हर 2-3 दिन में अचार को चमचे से चलाते रहैं. 10 दिन में अचार खट्टा और स्वादिष्ट होने लगता हैं. अब यह अचार आप खाने के लिये तैयार है.

इस अचार को ज्यादा दिनों तक रखने के लिये बचा हुआ तेल अचार में डाल कर रख दें. टेंटी के अचार ( Tenti Dela Pickel) को अधिक दिनों तक चलाने के लिये उसे तेल में डुबा हुआ रखें. अब इस अचार को आप कभी भी खाने के साथ खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 4:

  • gargi on 30 March, 2009 17:30:46 PM
    what is tetes. please give me the recipe of green chilli thanks mem
    Reply
  • varsha on 15 October, 2010 17:10:21 PM
    Tetes ko Keir bhi kahte hai
    Reply
  • Kavita on 14 December, 2011 14:47:11 PM
    mam tenti k achar mein galonji nahi dalti hai kya.

    निशा:
    कविता, इस अचार में कलोंजी नहीं डाली जाती है.
    Reply
  • MuKeSh on 29 December, 2011 19:49:41 PM
    agar ham teti ko paani me dalne ke bajaye chhachh ya dahi me dalkar 6-7 dino tak bhigo kar rakhne se aachar jayada swadhist banega.

    निशा: मुकेश, हम टैंटी का अचार पानी में भिगाकर ही बनाते हैं, आप दही में भिगाकर अचार बनाकर देखिये और बताइये कि अचार कैसा बना, धन्यवाद.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad