गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं. कुछ अचार तो साल दो साल तक रखे जाते हैं और कुछ मौसम के अनुसार बनाये जाते हैं और जल्दी ही यानी 20 -25 दिन में खतम कर लिये जाते हैं, इस सर्दी के मौसम में फूल गोभी, गाजार, मटर, बीन्स और शलजम इत्यादि को मिला कर मिक्स अचार बना कर खूब खाया जा सकता है, इस अचार को बनाने के लिये अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां चुन लीजिये और अचार बना लीजिये, तो आइये मिक्स अचार (mix vegetable pickle) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle
- गोभी - 500 ग्राम (कटे हुये 2 1/2 कप )
- गाजर - 500 ग्राम ( कटे हुये 2 1/2 कप)
- हरे मटर के दाने या शलजम - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चने के दाने के बराबर
- सरसों का तेल - 100 ग्राम ( आधा कप )
- पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (पिसी हुई)
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- नमक - स्वादानुसार ( 2 1/2 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Mixed Vegetable Pickle
गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये( पानी गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच नमक मिलाइये) इस पानी में गोभी के टुकड़े डाल कर, ढककर, 10 - 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब गोभी को इस पानी से निकालिये और साफ पानी से धोइये. गाजर धोइये, छीलिये और फिर से धोइये अब इन गाजर के 2 इंच लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. मटर छीलिये, दाने धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रख दीजिये कि सब्जियां पूरी तरह डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, सारी कटी हुई सब्जियां उबलते पानी में डालिये, 3 -4 मिनिट उबालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.
सब्जियों का पानी किसी चलनी में छान कर निकालिये और सब्जी को किसी धुले मोटे कपड़े के ऊपर, डाल कर धूप में 4-5 घंटे सुखाइये.
जब सब्जियों में पानी बिलकुल न रहें तब इन्हैं एक बड़े बर्तन में डालिये, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, तेल और हींग पीस कर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, सिरका या नीबू का रस भी मिला दीजिये.
अचार को सूखे हुये कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, 2 दिन में 1 बार चमचे से अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये. 3-4 दिन में यह अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है.
गोभी, गाजर, मटर का अचार (mix vegetable pickle) तैयार है, अचार को कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये, यह अचार 1 महिये तक बिलकुल अच्छा रहता है, अधिक दिन चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है या इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
Please reply at the earliest as I want to make this achaar.
निशा: निति, जिस तरीके से सारी सब्जियों को धोया काटा उबाला है बिलकुल उसी तरह से शलजम को भी तैयार करना है.
निशा: आप इसी तरह सिर्फ गोभी का अचार भी बना सकते हैं.
निशा: धूप नहीं है तब आप ये सब्जियां सूखे और साफ कपड़े पर फैला कर, कमरे के अन्दर ही 6-7 घंटे के लिये खुली हवा में छोड़ दीजिये.
निशा, नलिनी, जी हा.
mai nepal se hu lekin hindi samaj leti hu aapa ye blog mujhe bahut pasad aaya ,aap aur tarakki kare aur hum logo ko sikati rahe yehi meri subhakamna hai
निशा: राधा, धन्यवाद.
Dhanyawad.
Pickle receipes ke leeye bahut bahut shukreeya. par hamein winters mein sabse jayada pasanad keeye jaane wala pickle(gajar, gobhi and shalgam) bhi bataeeye.
ese hum khatta meetha kaise bana sakte hein aur jayada din tak kaise theek reh sakta hai.
pls hamein jaldee batayein taki hum en winters mein bana sakein.
निशा: रुचि, मैं जल्दी लिखने की कोशिश करूगी.
Thanx
Ruchi Mittal
निशा: Šৠषा, मैथी की सब्जी को सरसों के तेल में बनाइये, अच्छी बनती है, मैथी की कड़वाहट ही तो उसका स्वाद है. आप उसे काट कर गरम पानी में धोकर बनायेंगी तो ये कड़बाहट दूर हो जायेगी.
निशा: राधा, गोभी को एक बार उबालना है.
निशा: लक्ष्मी, ये अचार तो आप 15-20 दिन तख रख कर खा सकते हैं, आपको ज्यादा दिन रखना है, तब इसे आप तेल में डुबा कर रख सकते हैं, 6 महिने तक अचार अच्छा रहेगा, अचार के ऊपर नजर आप रखती रहें बहुत ज्यादा अचार एक साथ बना कर न रखें.
निशा: मंजू, Gajar Kanji की रेसीपी निम्न है.
How to make Gajar Kanji
निशा: शिप्रा, सनलाइट आवश्यक नहीं है.