आम का अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 100 ग्राम ( 3 टेबिल स्पून)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 1 1/2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (2 टेबिल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (2 टेबिल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 2 टेबिल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - आधा टेबिल स्पून

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. सबसे पहले हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, मैंथी, सोंफ, नमक और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, अब लाल मिर्च पाउडर पीली सरसों डालिये और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में 5-6 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 55:
निशा: आम के अचार में लहसुन नहीं डालते
निशा: प्रगति, कच्चा तेल भी डाला जा सकता है.
निशा: आज मैं पूरे सप्ताह के बाद ही फिर से यहां आ सकी हूं.
Batane ke liye thanks
can you please upload the recipe of hing ka achaar ( with mango) which is normally made in khatri families. its my humble request. please send the recipe.
निशा: नलिनी, आम का हींग वाला अचार लिखने में अभी मुझे समय लगेगा, अभी तो आम का अचार बन भी नहीं सकता.
In you bari(Moong and Urad) many people add some more masalas, we so not know that.Thanking you for such a good site. With your help we preserve our traditions. Add a section on English to hindi name of masala and sabji. In you web site it is not a problem. But It will be helpful.
निशा: अल्का आप अदरक डालना चाहती है तो ताजा अदरक बिना रेशे वाला काट कर डाल दीजिये और कलंजी इतने अचार में एक टेबल स्पून काफी रहेगी.
निशा: नीरज, इस तेल को आप सब्जी या परांठा बनाने में प्रयोग में ले लीजिये, अचार में मत डालिये.
YADI AAM KE TUKDE KARWAKAR BAZAR SE LAYE HAI TO UNHE DHOKAR AND SUKHAKAR ACHAR KE LIYE USE KARE NA,DHONA HAI YA NAHI YA KAB TAK SUKHANA HAI PLEASE BATAYE.
निशा: नीरज, आम के टुकड़े अच्छी तरह 2 बार पानी में धो लीजिये, पानी हटा कर अच्छी तरह धूप में बिलकुल पानी सूखने तक सुखा लीजिये.
निशा:एकता, तेल को अच्छा गरम कीजिये और फिर ठंडा करके डालिये तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: स्वीटी, अचार के मुंह पर कपड़ा बांध कर रख दीजिये.
Parante ke saath bhi...........
Daal ke sath bhi.......
I LOVE YOU ......AS
निशा: साम, आप अचार को एसे ही रहने दीजिये, थोड़े दिन बाद मैथी फूल जायेगी.
निशा: मानसी, अचार में सूखी दाना मैथी प्रयोग में लाते हैं.
thanks
निशा: आराधना, कटहल तो उबाल कर पहले ही नरम कर लिया जाता है, आम को गलने के बाद, अचार में तेल डाला जाता है. तेल में जाने के बाद अचार नहीं गलते.
निशा: नेहा, अचार को तेल में डुबा कर रखिये, अचार खराब नहीं होगा.
निशा: चांदनी, मुझे नहीं मालूम कि आपका मैसेज क्या था, हो सकता है वह किसी गलती के कारण डिलेट हो गया हो, इसके लिये मुझे खेद है, आप अपना मैसेज यहां फिर से दे सकती हैं.
पुनश्च: चांदनी आपका सिर्फ एक कमेन्ट Microwave Oven Buying Guide पर है और मैंने उसका जबाब वहां दिया हुआ है.
निशा: चांदनी, वेवसाइट पर दिये हुये आम के अचार में से आप को जो अचार पसन्द हो बना लीजिये, आम के अचार में तेल को गरम करके डाला जाय तो उसकी स्मैल अच्छी लगती है, अचार को तेल में डुबा कर रखने से उसको 1 साल से भी अधिक रख कर खा सकते हैं.
निशा: फैरी, आप कटे हुये आम पानी में मत डालिये, धो कर निकाल लीजिये.
kalongi and chirongi kya same hai.
निशा: देवदत्त, कलौंजी मसाला है और चिरोंजी सूखे मेवा हैं.
निशा: सारिका, आम के अचार में हमने एसा कुछ भी तो नहीं डाला जो कड़वा स्वाद दे.
निशा: सुजाता, पानी को तेल मसाले के साथ मिला लिया जाता है, आप रैसिपी को पढ़िये उसमें हमने आम से निकले खट्टे पानी के लिये लिखा भी है.
निशा; इरफाना, आम के अचार को गलाने के लिये, स्टील की कढ़ाई में डालकर चमचे से चलाते हुये गरम कर लीजिये चैक करके कि अचार नरम हो रहा है, जैसे ही अचार थोड़ा नरम हो जाय आग बन्द कर दीजिये, अचार को ढककर रख दीजिये, ठंडा होने पर अचार में तेल डालकर रख दीजिये. तेल में पड़ा रहने पर अचार खट्टा कम हो जाता है.
maine 2kg mangoes k sath 100g per ingredient k hisab se masala banaya hai, par wo muje kam lag raha hai. to main aur masala dal du ya kuch dino k bad wo thik ho jaega?
masala sare aam par thik se nahi lag pa raha hai.thoda kam hai.
निशा: नेहा, नमक 200 ग्राम करना है, दूसरे मसाले 100 ग्राम पर्याप्त हैं,इतने मसाले में अचार ठीक दिखना चाहिये. अगर आप को मसाले कम लग रहे हैं, तो थोड़े और मसाले डाल सकती हैं.
mujhe ye samajh aa gaya ki achar kadai mein banane ke baad, use container mein dalna hai.I am confused uske baad usme oil dalna hai phir dhoop mein rakhna hai ya dhoop mein rakhne ke baad jab tukde gal jaye tab oil dalna hai. Please bataye.
Thanks
Nupur
thanks,
Nupur
निशा: नूपुर, पहले बिना तेल डाले धूप में रखिये, अचार के टुकड़े जब हल्के गल जाय तब उसमें तेल डाल कर, अचार को डुबा दीजिये.
Kiya aam ke achhar main kele daal sakte hai. agar nahi to kio nahi aga haan to neemboo kese dale...
maine personally ye try kiya tha bahut acchhha bana tha please aap bhi aaj hi try karen
thanks
Supriya