आम का लच्छा अचार – (Grated Mango Pickle Recipe – Mango Thokku Pickles)

Grated Mango Pickle Recipe

फलों के राजा आम के ही सबसे अधिक संख्या में अचार बनते हैं. सभी तरह के अचार की अपनी अपनी विशेषतायें और स्वाद हैं. खड़े मसालों वाले आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle) का अपना विशिष्ट स्वाद है.

आम के विभिन्न अचार जैसे   कटे आम का अचार (Mango Pickle),  आम का मुरब्बा (Mango Murabba),  अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle)  वगैरह बनाने और इनके तैयार होने में कलगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है लेकिन आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle -  Mango Thokku Pickles) को बना कर दूसरे दिन ही खाया जा सकता है.  आईये आज आम का लच्छा अचार बनायें,

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grated Mango Pickle -  Mango Thokku Pickles

  • कच्चे आम - 7-8 (एक किग्रां)
  • सरसों का तेल - 250 ग्राम(1 1/4 कप)
  • मैथी दाना - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - एक टेबल स्पून
  • पीली सरसों - एक टेबल स्पून
  • हींग - एक मटर के दाने के बराबर
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 100 ग्राम ( 3 टेबल स्पून)

विधि - How to make Grated Mango Pickle -  Mango Thokku Pickles

बाजार से अच्छे किस्म के आम जिनमें गूदे की मात्रा अधिक हो ले आइये.  आम को साफ पानी से धोइये और पानी सुखा लीजिये.  आमों को छीलिये, आम के गूदे को बड़े टुकड़े में काट कर आप फूड प्रोसेसर में आम के गूदे से लच्छे तैयार कर सकती हैं या आप छिले आम को कद्दूकस से ग्रेट करके ये आम के लच्छा तैयार कर सकते हैं. आम से लच्छे बनाने के लिये तैयार हैं.

सारे मसाले साफ कर लीजिये, एक छोटी कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, पहले एक टेबल स्पून मैथी दाना और अब जीरा डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.  भुना हुआ मैथी दाना, जीरा, सरसों, हींग और नमक मिला कर बारीक पीस लीजिये.

एक कड़ाई में तेल डालिये और गरम कर लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और बचा हुआ एक टेबल स्पून मैथी डालिये ये मैथी दाना हल्का भून जाय तब हल्दी मिला दीजिये और अब आम के लच्छे और पिसा हुआ मसाला तेल में डालिये, लाल मिर्च भी डालकर, अच्छी तरह चमचे से चला कर सारी चीजों को मिला दीजिये.

आम का लच्छा अचार तैयार है. आप ये आम का लच्छा अचार अभी खा सकते हैं और 2 दिन बाद तो इस अचार स्वाद बहुत ही अच्छा हो जायेगा. आप इस अचार को साफ सूखे कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. जब भी आपका मन करे आप अचार को कन्टेनर से निकालिये और परांठे, चपाती या दाल चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

ये आम का लच्छा अचार आप साल भर तक रख कर खा सकते हैं, यदि अचार में आपको तेल कम लग रहा हो तब इतना सरसों का तेल लीजिये कि अचार तेल में डूबा रख सके, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये और अचार मे डाल दीजिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 13:

  • अफ़लातून on 16 May, 2010 01:16:18 AM
    अचार फल-संरक्षण की आजमाई हुई पारम्परिक विधि है-जिसे लम्बे समय तक खाया जा सके।जब सब्जियां मंहगी हों तब खाया जा सके। जल्दी बन जाने का गुण भी उसे ’फ़ास्ट फ़ूड’ नहीं बनाता।
    Reply
  • ghughutibasuti on 16 May, 2010 02:23:28 AM
    यह कितने समय तक टिकता है?
    घुघूती बासूती
    निशा: ये अचार साल भर तक खाया जा सकता है, 10- 12 दिन बाद अचार में यदि तेल कम दिखाई दे रहा हो तो थोड़ा तेल और डाल दीजिये, अचार तेल में डुबे रहे तो खराब ही नहीं होते.
    Reply
  • nalini on 16 May, 2010 03:43:40 AM
    hi nishaji, thanks for the recipe. but please also send the recipe hing wala aam ka achaar made in khatri families..
    Reply
  • फ़िरदस ™⧢ान on 16 May, 2010 06:10:43 AM
    ज़ायकेदार...
    आपकी पोस्ट पर कमेन्ट लिखना में ज़्यादा वक़्त लगता है... इसे आसान बना लेंगी तो यक़ीनन ज़्यादा लोग कमेंट्स कर पाएंगे... हम अकसर लट जाते हैं, बिना कमेन्ट किए... आज सोचा अपनी बात रख ही दी जाए...
    Reply
  • Parad Sharma on 17 May, 2010 04:20:39 AM
    I like this Grated Mango Instant Pickle.
    Reply
  • bhakti on 18 May, 2010 00:48:27 AM
    hi nisha ji is achar ko hum kitne time tak rakh skte ha?
    निशा: भक्ति, ये आम का लच्छा अचार आप साल भर तक रख कर खा सकते हैं, यदि अचार में आपको तेल कम लग रहा हो तब इतना सरसों का तेल लीजिये कि अचार तेल में डूबा रख सके, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये और अचार मे डाल दीजिये.
    Reply
  • kaveri rani on 18 May, 2010 04:17:37 AM
    aapki yeh receipe bahut acchha hai.please aam ka hing ka achar ki receipe dijiye.thank you so much
    Reply
  • bhakti on 19 May, 2010 04:10:08 AM
    reply to kijiye plz
    Reply
  • bhakti on 20 May, 2010 03:54:29 AM
    thanks for reply...
    Reply
  • pappu on 31 May, 2010 05:10:38 AM
    yeh bahoot testy laga
    Reply
  • kumud on 18 June, 2010 04:01:12 AM
    Nisha ji i made aam ka thokku pickle n it is not very spicy n moreover i put less oil in it.How long will it survive?
    Reply
  • shweta on 11 August, 2010 15:30:20 PM
    kya aap muje bata sakti hai ki oil ko kitna garam karna hai?
    निशा: स्वेता, जितना सब्जी को बघार लगाने के लिये करते हैं.
    Reply
  • Reeta on 09 May, 2011 17:13:51 PM
    nisha ji aam ka aachar mein ko kala kaisa karta ha pls batao.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad