आम का पापड़ (Mango Papad Recipe – Aam ka Papad)

आम का पापड बचपन की यादों शामिल रहता है लेकिन यदि इसे आप अब घर पर बना कर खायें तो इसका स्वाद आपको बचपन में खाये आम के पापड़ से भी अधिक अच्छा लगेगा, इतना अच्छा कि इसके आगे मिठाइयां भी फीकी लगेंगी. चटपटा मैंगो पापड का खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद तो सिर्फ जो खाये, वही जाने.
आम पापड़ (Aam ka Papad) बनाना एकदम आसान है लेकिन इसे बनाने के लिये धूप अवश्य चाहिये. आम पापड़ किसी भी किस्म के आमों से बनाया जा सकता हैं. यदि आम खट्टे किस्म के हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी बड़ा दीजिये. तो आइये आम पापड़ (Mango Papad) बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango papad
- आम - 2 बड़े (500 ग्राम)
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 2 (छील लीजिये)
विधि - How to make Aam ka Papad
आम को धोइये, छीलिये और गूदे को टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के टुकड़े, चीनी और इलाइची मिला कर बारीक पीस लीजिये.

किसी बर्तन में आम और चीनी का ये पिसा हुआ घोल डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. उबाल आने के बाद चमचे से चलाते हुये 7-8 मिनिट तक पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुये घोल को प्लेट में डाल कर पतला फैला दीजिये.
अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. अगर तेज धूप है तो आम पापड़ सुबह से शाम तक ही सूख कर तैयार हो जाता है. धूप चले जाने के बाद आप आम पापड़ की प्लेट को कमरे या किचन कही भी रख सकते है, आम पापड़ की प्लेट किचन के अन्दर आप बिलकुल पतला कपड़ा या जाली से ढक रक रख सकते हैं. ये आम पापड़ हवा में भी सुखता रहता है, अभी हमारा आम पापड़ जो धूप में पूरी तरह नहीं सूखा था वह सुबह तक सूख कर तैयार हो जायेगा.
सूखे आम पापड़ को आप चाकू की नोक से किनारे से निकालेंगे तो उसकी पूरी परत निकलने लगती हैं, यदि आम पापड़ किसी जगह से गीला रह गया है तब वह उस जगह चिपकता है. अगर आम पापड़ निकालते समय प्लेट में कहीं भी चिपके तब आम पापड़ को और सूखने के लिये रखिये.
पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनाने को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.
चटपटा मैंगो पापड (Spicy Mango Papad Recipe)
आप चटपटा आम का पापड (Spicy Aam ka Papad) भी बना सकते हैं इसके लिये आम के रस को गाड़ा करते समय आधा चम्मच काला नमक और लगभग 6 काली मिर्च को पीस कर डाल दें. शेष विधि मीठे आम पापड जैसी ही है.
आम पापड़ को आप फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक खा सकते हैं.
लेकिन आप एक दो दिन बाद यदि फ्रिज में आम का पापड़ खोंजेगे तो पता चलेगा कि आपके घर का अन्य सदस्य सारे के सारे आम का पापड़ खा गया है, इसलिये प्रतीक्षा मत कीजियेगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 53:
निशा: शिन्हा, आम पापड़ पके हुये आम से बनाया जाता है.
निशा: जी ये पके हुये आम ही हैं.
Thank u for this recipe. I will definately try it.
nishaji and till now no one has given such useful things u r really having amazing recipes this is my favorite
thanks to u god bless pls give like these things r favourite and traditional to kids and adult
lots of thanks for helping and making us a good cook.
thankx
I just want to ask may be its very small thing that the ghee used is desi ghee or any other ghee?
निशा: सिमरन, आपके पास जो भी घी हो वही ले लीजिये, बहुत ही कम सिर्फ प्लेट को चिकना करने को तो चाहिये.
Thanks
बहुत पहले ऐसे ही आम का रस निकलकर उसे छत पर सूखने के लिए रख दिया था. बदकिस्मती से दिन में ज़ोरदार आंधी चली और हम सोते रह गए. सारा रस बाद में फेंकना पड़ गया. उसके बाद दोबारा प्रयास नहीं किया. अब इसे पढ़कर सोचता हूँ फिर से करके देखूं.
निशा: निशान्त, आग पर पकाने चीनी अच्छी तरह रस में मिक्स हो जाती है. रस कन्सन्ट्रेट हो जाता है जिससे जल्दी सूख जाता है.
निशा: पूनम आम पापड़ में चीनी की जगह गुड़ का स्वाद आ जायेगा.
निशा: अर्चनाजी, एक चीज को बनाने के कई तरीके होते हैं, आपकी मम्मी का तरीका अच्छा है. आम पापड़ को अच्छी तरह सुखा दिया जाय तो वह जल्दी ही खराब नहीं होता.
besan ka chatpata papad kaise banaya jaata hain plz mijhe bata dijiya.
sudha sapra
9871772421
निशा: सुधा,अचार कालम में आम के पापड़ की रैसिपी आप देख सकती है.
निशा: मीनाक्षी, ये पके आम से बना हुआ आम पापड़ है.
pls aap aam papad ki tarah aam ki barfi(jo bilkul sukhya hua hota hai aur barfi ki tarah diamond shape me kata hota hai)wo shikha sakte hai?
aaj ki muthia ki recipe padhi bahut badhia hai. par aap aata pani ki bajay curd ya chhachh se lagaye to muthia aur bhi soft banege.
निशा: आम का पापड और आम के रस से बनी बर्फी दोनों एक ही तरह से बनतीं है. आम का पापड पतले सुखाये जाते हैं जबकि आम की बर्फी अधिक मोटी सुखाई जाती है.
मुठिया रेसीपी पर सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद मीनल
निशा: छाया, आप पतले कपड़े या जाली से ढककर सुखा सकती हैं.
निशा; अनीता, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूम्गी
निशा: नेहा, आम पापड़ ज्यादा सूख जाय तो वह टाइट हो सकता है.
निशा: कनु, मेन्गो पल्प में थोड़ा सा काला नमक डाल दें और पतला फैलायें, सूखने पर वह डार्क कलर का हो जाता है.
निशा: अभिलाषा, आप कोई भी आम ले सकती हैं, रेशे वाले आम का पल्प छान कर आम पापड़ बनाइये.
agar khatta aam papad banana ho to jo kaale rang ka hita hain
aap ki bahut si resepie ko mai ne try kia hai,jo sab ko khub pasand aai hain,mai ummeed karta hu ki aap ka ye shaandar safar lagataar jaree rahega,aap ki jo baat mujhe sab se alag lagti hai wo hai aap ka unhe easy aour simple rakhte hu bhi bahut mazedar bana dena, thanks once again.
निशा: मुदासिर, धन्यवाद.
Nisha: You can visit English version of this website too. Following is the link.
Nisha Madhulika's website in English
mujhe to lagta tha ki ye ghar par banaya hinahija sakta... par apki recipe padkar maine banaya aur bahut accha bana.mujhe aampapad bahyt pasand hai.......thanx again...
निशा: धन्यवाद, आपको पसंद आया