आम का हींग वाला अचार – Mango Hing Pickle Recipe – Mango Sweet Sour Pickle

आम का हींग वाला अचार (Mango Hing Pickle) दो तरह से बनाया जाता है, खट्टा हींग का अचार और आम का हींग का खट्टा मिट्ठा अचार (Mango Sweet Sour Pickle with Asafoetida).
गर्मी के मौसम में कच्चा आम बाजार में बहुत आता है. हमने अभी आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle) तो बना लिया है, आज हम आम का हींग (Mango Asafoetida Pickle) वाला अचार बना रहे हैं, आइये शुरू करें आम का हींग वाला अचार बनाना.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Asafoetida Pickle
- कच्चे आम - 4-5 (आधा किग्रा)
- नमक - 50 ग्राम (1 1/2 टेबल स्पून)
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हींग - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 - 1 छोटी चम्मच- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Hing Pickle
कच्चे और अच्छे गूदे वाले आम बाजार से ले आइये. आम को साफ पानी से धो लीजिये, पानी को सुखाइये और छील लीजिये. आम से गूदा निकालिये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
सुखा साफ कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिये, आम के टुकड़े कन्टेनर में डालिये, नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिलाइये और कन्टेनर को बन्द करके रख दीजिये, धूप हो तो ये धूप में रखा जा सकता है, अचार को रोजाना सूखे साफ चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये. तीन दिन बाद इस अचार में हींग पीस कर, लाल मिर्च पाउडर और सरसों का तेल गरम करें और ठंडा करके मिला दीजिये.
आम का हींग वाला अचार तैयार है, आप ये अचार अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं, 4-5 दिन बाद अचार का स्वाद और अच्छा हो जाता है.
आम हींग का खट्टा मिट्ठा अचार (Mango Sweet Sour Pickle)
यदि आम का आम हींग का खट्टा मिट्ठा अचार पसन्द करते हों तो जब आम को नमक हल्दी में गलने के बाद इसमें लाल मिर्च और हींग के साथ 100 ग्राम चीनी या कुटा हुआ गुड़ मिला दें. आम के खट्टा मिट्ठा अचार में सरसों का तेल नहीं मिलाया जाता.
अचार डालने में सफाई का बड़ा महत्व है, वह आप पूरा ध्यान रखेंगी तो ये आम का हींग वाला अचार आप पूरे साल तक खा सकेंगी, ये अचार जल्दी खराब होने वाला नहीं हैं.
कच्चे आम से आप निम्न भी बना सकते हैं
- आम का लच्छा अचार - (Grated Mango Pickle Recipe - Mango Thokku Pickles)
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- आम का छुन्दा - Mango Chhunda
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आम का पना (Mango Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
निशा: ममता, आम के अचार में नमक तो ज्यादा ही डाला जाता है, लेकिन आपने कितना नमक डाल दिया कि वह बहुत ज्यादा हो गया, आप अचार में थोड़ा सा तेल गरम करके मिला दीजिये और बताइये कि नमक ठीक हुआ कि नहीं. .
निशा: ममता, तेल को आप अभी अचार में भी काम ला सकती हैं और उस तेल से आलू के भरवां परांठे भी बना कर खा सकते हैं.
keep it up
agar is hing ke achar mai sarso ka tail na dala jaye to kya dal sakte hai please hindi mai bataiye.
निशा: पुंदीर, आप जो भी तेल खाने में प्रयोग करते हैं, सरसों के तेल की जगह वह तेल डाल सकते हैं.
निशा: अनिल, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी