लसोड़े का अचार – Lasoda ka Achar – Lasore ka Achar

लसोड़े का अचार (Lasore ka Achar) उत्तर भारत में बनाया जाता है. ये अचार बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. लसोड़े के अचार को आप बनाकर रख लें, यह एक साल तक खाने के प्रयोग में लाया जा सकता है. बनाना भी आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lasore Ka Achar
- लसोड़े --- 500 ग्राम
- हींग --- 2-3 पिंच
- पीली सरसों --- 2 टेबिल स्पून ( पिसी हुई )
- सोंफ --- 2 टेबिल स्पून ( पिसी हुई )
- हल्दी पाउडर --- 2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर --- 2 टी स्पून
- नमक --- 1 टेबिल स्पून
- सरसों का तेल --- 250 ग्राम
विधि - How to Make Lasore Ka Achar
लसोड़े को डंठ्ल तोड़कर अच्छी तरह धो लें. भगोने में आधा लीटर पानी ( इतना पानी कि लसोड़े पानी में डूब जाय) भर कर गरम करें. जब पानी में उबाल आ जाय तो लसोड़े पानी में डाल दें. 5 मिनिट ढककर धीमी गैस पर पकने दें. गैस बन्द कर दें.
ठंडा होने पर लसोड़े का पानी निकाल दें, और अब लसोड़े के अन्दर से गुठली निकाल लें. लसोड़े को 2 भागों में काट लें. अचार बनाने के लिये लसोड़े तैयार हैं.
कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. ( गैस धीमी रखें ) गरम तेल में हींग डाल दें. हींग भुनने के बाद हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर डालें और गैस बन्द कर दें. अब इस मसाले में लिसोड़े, लाल मिर्च पाउडर. पीली सरसों पाउडर और नमक डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला दें.
लसोड़े का अचार (Lasore ka Achar) तैयार हैं. अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दें. इस अचार को खट्टा होने में 4-5 दिन लगेंगे. अचार को 2 दिन में एक बार चमचे से ऊपर नीचे कर दें. अचार खट्टा और बहूत ही स्वादिष्ट हो गया है. अब इस अचार को खा सकते हैं.
अचार खराब होने से बचाने के लिये उसमें बचा हुआ तेल डाल दीजिये. ध्यान रहे कि लसोड़े तेल में डुबे रहें. अब आप यह अचार साल भर तक कभी भी खाइये.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
घुघूती बासूती
निशा: सेजल, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये तब डालिये ज्यादा अच्छा रहेगा.
निशा: लसूड़े को इंग्लिश में Bird Lime कहते हैं.
Thanks
निशा: अनीता, जी हां गुठली सहित अचार बन जाता है, सर्च बटन पर साबुत लसोड़े का अचार लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, रैसिपी अचार कालम में ही दी गई है.