कटहल का अचार - Kathal Achar – Jackfruit Pickle Recipe

खाने के साथ अचार और चटनी तो आपको अच्छी लगती हीं होंगी. इस समय बाजार में कच्चा कटहल मिल रहा है. आईये आज कटहल का अचार (Kathal Pickle Recipe- Jackfruit Pickle Recipe) बनाते हैं
कटहल का अचार बनाने के लिये एकदम कच्चा कटहल लीजिये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Pickle
- कटहल - 300 ग्राम
- सरसों का तेल - 100 ग्राम
- हींग - 2 पिंच
- नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kathal Pickle

कटहल कच्चा और सफेद वैराइटी का लीजिये, इसको दुकानदार से ही छिलवा कर लाइये. कटहल को धो लीजिये, हाथों पर तेल चुपड़ कर कटहल के बीजों से छिलके हटाते हुये काट लीजिये.
कटहल के टुकड़ों को कुकर में भाप में उबाल लीजिये. (कुकर में एक गिलास पानी डालिये और प्लेट जिसके किनारे करीब आधा इंच या इससे अधिक ऊंचे हों रख दीजिये. कटहल को सेपरेटर में भरिये, इस सेपरेटर को इस प्लेट के ऊपर रख दीजिये और बिना सीटी लगाये कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, करीब 10 मिनिट तक मीडियम गैस पर पकाइये). या आप कटहल को माइक्रोवेव में किसी बाउल में ढककर 5 मिनिट तक पकाइये. कटहल उबल गया है. ये निश्चित कर लीजिये कि आपके उबले कटहल में पानी की मात्रा कम से कम हो.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में पिसी हुई हींग डाल कर चम्मच से चला दीजिये, अब तेल में हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों और कटहल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. कटहल का अचार तैयार है.
अचार को किसी कांच के कन्टेनर मे भर कर रखिये. पहले 3 दिन तक अचार को रोजाना दिन में एक बार सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये. तीन दिन रखने के बाद अचार खट्टा हो जायेगा. जब भी चाहें कटहल का अचार (Kathal Pickle) निकालिये और खाइये.
इस अचार को आप फ्रिज में रखकर दो सप्ताह तक उपयोग कर सकते हैं. यदि आप इसे अधिक दिन तक उपयोग करना चाहें तो कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि अचार तेल में डूब जाय.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
With Regards,
Er. Jagdeep
mix kar k dal skte hai?
निशा: किसी कटोरे या कोई भी एसा बर्तन जो कुकर में आ सके, या फिर किसी भगोने पानी भरिये, स्टैन्ड के Šৠपर छलनी में कटहल रखिये और ढककर 20 मिनिट तक उबाल लीजिये.
Thanks
good luck.
निशा: वर्तिका, आप अचार को तेल मे डुबा कर रखें तो अचार बहुत दिनों तक चलते हैं.