करोंदे का अचार- Karonde ka Achar

अचार खाने के स्वाद भूख दोंनों को बढ़ा देते हैं, और यदि घर में कई प्रकार के अचार हो, तब तो बहुत ही अच्छा है. इस समय करोंदे बाजार में आ रहे हैं. करोंदे (Natal Plum ) का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये करोंदे का अचार (Karonda Pickle ) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karonde ka Achar
- करोंदे (Natal Plum) - 250 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंफ - 3 छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Karonde ka Achar
करोंदे को पानी से 2 बार धोकर साफ कर लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी सुखा दीजिये. अब इन करोंदों को दो भागों मे काट लीजिये, किसी करोंदे में यदि काला बीज हो तो उसे चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
पीली सरसों और सोंफ को दरादरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में, हींग, ह्ल्दी पाउडर, नमक और करोंदे डाल कर मिला दीजिये, अब इन करोंदों में सोंफ पाउडर, पीली सरसों पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये, ये करोंदे का अचार बन गया है. करोंदे का अचार को ठंडा होने के बाद, किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.
यदि आप अचार को धूप में रख सकें तो, अचार के डिब्बे को 4-5 दिनों तक धूप में रखिये और रोजाना अचार को दिन में एक बार चमचे की सहायता से ऊपर नीचे कर दीजिये. यदि आप धूप में नहीं रख सकते हैं,तो भी अचार को रोजाना ऊपर नीचे करते रहैं और 5-6 दिन बाद, करोंदे के टुकड़े मुलायम हो जायेंगे. अब इस अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
करोंदे के अचार (Karonda Pickle) को आप जब चाहें निकालें और खायें. यह अचार आप 1 साल तक खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
निशा: अनु, करदे गरम तेल में डालने से वह थोड़े से नरम हो जाते हैं, बिना तेल के रखने के बाद और नरम हो जाते हैं अगर नहीं हो रहे हैं, तो भी आप इनको तेल में दुबा कर रखिये नहीं तो ये खराब हो जायेंगे.
निशा: अनु, ये करोंदे तेल में डुबाने के बाद मुलायम नहीं होते, आप इन्हैं एसे ही खा सकते हैं, मुलायम करने के लिये आप एक कोशिश कर सकती हैं, करोंदे के अचार को कढ़ाई में डाल कर 5 -6 मिनिट या करोंदे के नरम होने तक पका लीजिये और बताइये कि आपके करोंदे कैसे हो गये.
निशा: अनु,करंदे गरम करने से खराब तो नहीं होने चाहिये, तेल में डुबा रहने पर कोई भी अचार 1 साल तक रखा जा सकता है.
In a non stick pan fry it at medium heat trust me it will be fine. Nothing wrong is going to happen.